राजस्थान उपचुनाव 2021 का परिणाम : कोरोना वायरस की दूसरी लहर में दो मई इन नियमों के तहत होगी मतगणना
जयपुर, 29 अप्रैल। राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट पर पिछले दिनों हुए उपचुनाव के मतों की गिनती दो मई को की जाएगी।राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2 मई को होने वाली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाएगी। इस बारे में संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मतगणना के दौरान बिना डबल वैक्सीन प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के प्रस्तुत किए किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर मुख्य भवन एवं मुख्य भवन के बाहर क्वारंटीन सेन्टर स्थापित किया जाएयेगा और इन केन्द्रों पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी।
मतगणना कक्ष में मतगणना दल एवं काउन्टिंग एजेन्ट्स को विभाजित करने वाली जाली पर पारदर्शी पोलिथीन शीट लगाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण की आशंका से बचा जा सके। मतगणना स्थल पर दक्ष चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दवाओं के साथ नियोजित किया जाएगा। साथ ही मतगणना स्थल पर 2 वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बैड तथा एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि आवश्यकता होने पर उनका तत्काल प्रयोग किया जा सके।
मतगणना स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिक संख्या में व्यक्ति एकत्रित नहीं हों इसलिए मुख्य द्वार पर 2-3 जगह डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाये जाएंगे। मतगणना स्थल के प्रत्येक प्रवेश द्वारा पर थर्मल स्केनिंग करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी।इसके अलावा मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का भी सैनिटाईजेशन करवाया जाएगा।
राजेश कुमार सुथार : मिलिए राजस्थान के उस दूधिए से जो बन गया 'पैडमैन', घर-घर जाकर बांटे 12 हजार सेनेटरी पैड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के लिए उन्हीं कार्मिकों, अधिकारियों नियोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिनको टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। ऐसे कार्मिकों या अधिकारियों को आरटीपीसीआर टेस्ट से मुक्त रखे जाने किन्तु इस संबंध में अधिकृत अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेजों को देख कर मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मतगणना हॉल में नियुक्त किए कर्मचारी या अधिकारी जैसे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईको पर्यवेक्षक तथा उम्मीदवार चुनाव एजेन्ट, मतगणना एजेन्ट एवं इनके साथ-साथ रिटनिर्ंग अधिकारी, सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी एवं उनकी सहायता के लिए नियुक्त सभी कर्मचारी मास्क, फेस शील्ड एवं ग्लवज पहन कर रहेंगे। प्रत्येक 5 राउन्ड के बाद कार्मिक हाथों को सैनिटाइज करेंगे। जो दल ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल में लाने ले जाने वाले सभी कार्मिकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
सभी मतगणना स्थलों का 1 मई को व 02 मई को प्रातः 5.30 बजे तक सेनिटाइज करवाया जाएगा, ताकि मतगणना स्थल पर किसी प्रकार से संक्रमण की सम्भावना नहीं रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना समाप्ति के पश्चात सांय 6 बजे मतगणना स्थल का सैनिटाईजेशन करवाया जाएगा। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 2 मई को होने वाली मतगणना के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जा सकेगा।
जीत के बाद विजयी उम्मीदवार के साथ केवल दो लोगों को आने की अनुमति होगी। साथ ही प्रमाण पत्र देने के दौरान भी केवल 2 प्रतिनिधि ही उपस्थित रह सकेंगे। गौरतलब है प्रदेश की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा में हुए विधानसभा उपचुनाव की 2 मई को मतगणना करवाई जाएगी। तीनों विधानसभाओं में 17 अप्रैल को हुए चुनाव में 60.37ः मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications