Rajasthan Budget 2025 LIVE: राजस्थान बजट 2025 कहां देखें लाइव? वित्त मंत्री दीया कुमारी ने शेयर किया LINK
Rajasthan Budget 2025 Live: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 19 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे विधानसभा में साल 2025-26 के लिए राजस्थान बजट पेश करेंगी। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट है।
विकसित राजस्थान की थीम पर पेश हो रहे राजस्थान बजट 2025 का लाइव प्रसारण भी देखा जा सकता है। इसके लिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया बजट के लाइव लिंक शेयर किए हैं, जो दीया कुमारी के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल X (पूर्व में ट्विटर) के लिंक हैं। इनके अलावा आप oneindia.com पर लाइव अपडेट पा सकते हैं।

राजस्थान बजट 2025-26: लाइव कैसे देखें?
राजस्थान बजट विकास, बेरोज़गारी, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में कई अहम घोषणाओं का आधार बनेगा। अगर आप भी इस बजट को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके पास इसके लिए तीन प्रमुख माध्यम उपलब्ध होंगे।
दीया कुमारी का फेसबुक पेज: आप राजस्थान बजट 2025-26 को फेसबुक पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको http://facebook.com/diyakumari पर जाना होगा।
दीया कुमारी का X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट: बजट की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप https://hindi.oneindia.com/KumariDiya पर भी जा सकते हैं। यहाँ पर बजट से जुड़ी ताजातरीन जानकारी और महत्वपूर्ण घोषणाएं साझा की जाएंगी।
दीया कुमारी का यूट्यूब चैनल: राजस्थान बजट 2025-26 को यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। इसके लिए आप http://youtube.com/@DiyaKumariOfficial पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

इन IAS अफसरों ने तैयार किया राजस्थान
दीया कुमारी ने बजट पेश करने से सोशल मीडिया पर राजस्थान बजट 2025-26 को अंतिम रूप देते हुए राजस्थान कैडर के उन IAS अफसरों के साथ तस्वीरें शेयर की, जिन्होंने राजस्थान बजट तैयार किया। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम और निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा का नाम शामिल है।
उधर, जयपुर में राजस्थान विधानसभा बजट सत्र पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से, राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा बजट पेश करेगी और इसमें सबके लिए सब कुछ होगा... अब एक दिन में ही राजस्थान का बजट पेश किया जाएगा..."
राजस्थान बजट 2025 से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications