Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान बजट में एक लाख 25 हजार नई भर्तियों की घोषणा, कौन युवा होगा पात्र?

Rajasthan Budget 2025: राजस्‍थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 19 फरवरी (बुधवार) सुबह 11 बजे राजस्‍थान बजट पेश करते हुए एक लाख 25 हजार नई भर्तियों की घोषणा की है। बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री ने यह घोषणा करते हुए चुटकी ली और बोलीं कि इस पर तो ताली बजा देते यह युवाओं और रोजगार का मामला है। one lakh 25 thousand new recruitments की घोषणा के साथ ही राजस्‍थान में बड़े स्‍तर पर रोजगार मेलों के आयोजन का भी ऐलान किया गया है।

राजस्‍थान बजट 2025 में पर्यटन क्षेत्र में 975 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की योजना है, जिसमें धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास और ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट के तहत आदिवासी बहुल इलाकों के प्रमुख स्थलों को शामिल किया जाएगा। खासकर मानगढ धाम और गोतमेश्वर मंदिर जैसी प्रमुख साइट्स को इस योजना में जोड़ा जाएगा।

Rajasthan Budget 2025

औद्योगिक विकास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे निवेशकों को आसान तरीके से परमिशन मिल सकेगी। साथ ही नई औद्योगिक परियोजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना उन्नयन की घोषणा की गई है। इसके अलावा, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़कर 2 लॉजिस्टिक पार्क भी स्थापित किए जाएंगे।

यहां देखें राजस्‍थान बजट 2025 का लाइव वीडियो

शहरी विकास में 2 लाख नए पट्टे देने, टीएसपी फंड की राशि 1750 करोड़ तक बढ़ाने, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के तहत 12,050 करोड़ की लागत से परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। शहरी निकायों में 500 पिंक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत, जयपुर में मेट्रो के सेकेंड फेज की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 12,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा, 15 प्रमुख शहरों में रिंग रोड बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सड़कों के विकास के लिए 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की गई है, जिनकी कुल लागत 60,000 करोड़ रुपये होगी। इसके साथ ही, पानी के कनेक्शन के तहत 2 लाख घरों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे और 1050 नए तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

आखिरकार, बिजली के क्षेत्र में 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना को भी बजट में शामिल किया गया है, साथ ही 5000 नए कृषि कनेक्शंस और 5 लाख घरेलू कनेक्शंस देने का एलान किया गया।

इस बजट के माध्यम से राजस्‍थान सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी लाभकारी साबित होंगे।


यह भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025 LIVE: दीया कुमारी ने दिया 150 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा, सामुदायिक सोलर प्‍लांट लगेंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+