Rajasthan Budget 2025 LIVE: दीया कुमारी ने दिया 150 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा, सामुदायिक सोलर प्लांट लगेंगे
Rajasthan Budget 2025 LIVE: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज 19 फरवरी (बुधवार) सुबह 11 बजे राजस्थान बजट 2025-26 पेश करते हुए प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। अब प्रदेश में 100 की बजाय 150 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने इस योजना के तहत उन परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट्स लगाने का भी फैसला किया है, जिनके घरों में सोलर प्लेट्स लगाने की जगह नहीं है, उनके लिए सामुदायिक सोलर प्लांट्स लगाए जाएंगे।
राजस्थान की भजनलाल शर्मा के दूसरे पूर्ण बजट में और भी कई अहम घोषणाएं की गईं, जिनमें 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शंस और 5 हजार नए कृषि कनेक्शंस प्रदान करने का एलान किया गया। इसके साथ ही, पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी और अगले एक साल में 1500 हैडपंप और 1000 ट्यूबवेल्स भी राजस्थान में लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Diya Kumari Net Worth: राजस्थान के खजाने की मालकिन दीया कुमारी कितनी अमीर? Budget 2025 पेश कर दे रहीं सौगातें












Click it and Unblock the Notifications