Rajasthan: बावड़ी में मिला नाबालिग छात्रा का शव, स्कूल टीचर गिरफ्तार, अपहरण और हत्या का आरोप
राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक नाबालिग स्टूडेंट का शव घर के पास एक कुएं में मिला है। मामले में परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बोनली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या और अपहरण का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने बोनली थाने में छात्रा के स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाने में पीड़ित पक्ष की ओर दी गई तहरीर के मुताबिक करीब डेढ़ हफ्ते पहले छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। गुरुवार को उसके घर के नजदीक एक कुएं में उसका शव मिला। इस दौरान स्थल पहुंचे लोगों ने मामले में पुलिस से त्वरित एक्शन लेने की मांग की।
सवाई माधोपुर के बोनली में नाबालिग छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले में उसके टीचर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सवाई माधोपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्षवर्द्धन अग्रवाल ने बताया कि 9 अगस्त को बोनली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है और जिस स्कूल में वह पढ़ती थी उसी स्कूल के एक टीचर पर उसे शक है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी स्कूल टीचर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि कुएं से लड़की का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications