Rajasthan Board Exam 2026: कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एक्जाम, परीक्षा से पहले देख लें पूरी डेटशीट

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल चुके हैं और विभाग ने स्कूलों को प्रैक्टिकल कराने का निर्देश दिया है। टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 9 फरवरी से पहले 12वीं तक के सभी प्रैक्टिकल कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

RBSE के मुताबिक, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। 12वीं की परीक्षाएं भी 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस तरह सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं लगभग एक महीने तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 दिनों में पूरी हो जाएंगी।

Rajasthan Board Exam 2026

Rajasthan Board Exam 2026: 9 फरवरी तक हो जाएंगे सभी प्रैक्टिकल

- इसके अलावा, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है।

- RBSE के अनुसार, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में ही संपन्न होंगी।

- प्रैक्टिकल परीक्षा में मिलने वाले अंक बोर्ड की मुख्य परीक्षा के परिणाम में जोड़े जाएंगे।

Rajasthan Board Pareeksha: परीक्षा के समय को लेकर भी निर्देश

बोर्ड ने परीक्षा समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। सभी विषयों की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अपने साथ एडमिट कार्ड, स्कूल का पहचान पत्र समेत दूसरी जरूरी चीजें लेकर आने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और सुरक्षा जांच में किसी तरह की परेशानी न हो।

RBSE की वेबसाइट पर सारी जानकारी अपलोड

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इस बार परीक्षाओं की तैयारी के लिए डेटशीट काफी पहले जारी कर दी गई है। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए पुराने प्रश्नपत्र भी अपलोड किए गए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार डेटशीट जरूर चेक करें। परीक्षा की तैयारी डेटशीट और प्रैक्टिकल एक्जाम की तारीख को ध्यान में रखकर करें।

RBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के बदलाव या संशोधन की सूचना बोर्ड की वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस के जरिए दी जाएगी। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+