राजस्थान में BJP नेता की हत्या: कौन थे सुरेंद्र मेवाड़ा, जिन्हें सत्तू चौधरी हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद

Rajasthan BJP Leader Surendra Mewara: राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता व प्रॉपर्टी व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भाजपा नेता सुरेंद्र मेवाड़ा के रूप में हुई है। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गढ़ माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, गांव मंडावर निवासी सुरेंद्र मेवाड़ा सोमवार सुबह अपने खेत से लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

Surendra Mewara Murder in Jhalawar

हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें श्री राजेंद्र अस्पताल, झालावाड़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि सुरेंद्र मेवाड़ा का नाम झालावाड़ के चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में आया था। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी, हालांकि बाद में राजस्थान उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई थी।

भाजपा नेता की हत्या के बाद मंडावर गांव और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने श्री राजेंद्र अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस इस हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+