Rajasthan BJP Candidates Third list: 6 सीटों की वजह से अटकी राजस्‍थान भाजपा की तीसरी सूची

Rajasthan BJP Candidates 3rd list Name: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा में अपने प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची पर मंथन चल रहा है।

BJP Candidates in Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची लगभग फानइल हो चुकी है। भाजपा उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कभी भी कर सकती है। इधर, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा में दीया कुमारी व कांग्रेस में सचिन पायलट समेत कई दिग्‍गजों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं।

राजस्‍थान विधानसभा की सभी 200 सीटों पर अभी तक भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पूरे प्रत्‍याशी घोषित नहीं कर पाई है। भाजपा ने दो सूचियों में 124 उम्‍मीदवार मैदान में उतारे हैं जबक‍ि कांग्रेस ने पांच सूची जारी करते हुए अब तक 156 को टिकट दे दिया।

Rajasthan BJP Candidates Third list

इधर, दिल्‍ली में भाजपा राजस्‍थान की शेष 76 उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी रही। बुधवार रात को कोर कमेटी की बैठक के बाद शाम को राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और अर्जुनराम मेघवाल मौजूदगी में सीईसी की बैठक में 76 में से 70 सीटों पर सहमति बन गई, मगर 6 सीटों पर पेंच फंस गया।

Recommended Video

    कौन हैं साध्वी अनादि सरस्वती? चुनाव से ठीक पहले BJP को इसलिए दिया झटका, थामा कांग्रेस का हाथ

    अब सांसद नहीं उतारेंगे

    राजस्‍थान भाजपा ने पहली सूची में मंडावा से झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, जयपुर के झोटवाड़ा से सांसद राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधरनगर से राजसमंद सांसद दीया कुमारी, सवाई माधोपुर से राज्‍यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सांचोर से जालोर सांसद देवजी पटेल, किशनगढ़ से अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी व तिजारा से अलवर सांसद बाबा बालकनाथ को टिकट दिया। कई सांसदों की टिकट का विरोध हुआ। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा अब 70 सीटों में से एक पर भी सांसदों को टिकट देने के मूड में नहीं है।

    उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मिजोरम, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना व छत्‍तीसगढ़ के मतों की गिनती की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+