राजस्थान बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 108 IAS के तबादले, 20 IAS अफसरों को दिया अतिरिक्त चार्ज
Rajasthan News: राजस्थान के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल हुआ है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर 108 IAS अफसरों के तबादले किए है और 20 IAS अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया है।
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शुक्रवार अल सुबह 108 IAS अफसरों के तबादले किये गए जबकि 20 IAS अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए है।
भजनलाल सरकार ने लंबे इंतजार के बाद आईएएस अफसरोंं की तबादला सूची जारी कर दी है। कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करके 108 आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जबकि 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

आपकों बताते है किसका कहां हुआ तबादला
शुभ्रा सिंह को अध्यक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर, श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग जयपुर लगाया गया है।
भास्कर ए सावंत को प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विस्तार विभाग जयपुर, अश्विनी भगत को प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्त विभाग जयपुर लगाया गया है।
राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव स्वास्थ्य शासन विभाग, जयपुर हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर, गायत्री राठौड़ को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग जयपुर लगाया गया है।
वैभव गालरिया को प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग जयपुर, टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव खाद्य पेट्रोलियम विभाग जयपुर, सुधीर कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं भगत मामलात विभाग जयपुर लगाया गया है।
भवानी सिंह देथा को सदस्य राजस्व मंडल अजमेर, विकास सीतारामजी को अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील जयपुर, मंजू राजपाल को शासन सचिव सहकारिता विभाग जयपुर, नवीन जैन को शासन सचिव वित्त विभाग जयपुर, कृष्ण कुमार पाठक को शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर लगाया गया है।
भानु प्रकाश को शासन सचिव जनजाति क्षेत्र विकास विभाग जयपुर, नीरज कुमार पवन को शासन सचिव युवा मामले में खेल विभाग जयपुर लगाया गया है।
रवि जैन को शासन सचिव पर्यटन विभाग कला साहित्य सांस्कृतिक एवं पुरातत्व विभाग महानिदेशक जवाहर कला केंद्र जयपुर, समित शर्मा को शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपाल विभाग जयपुर, रवि कुमार सुरपुर को शासन सचिव वित्त विभाग जयपुर लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications