Rajasthan : युवती ने लव मैरिज से पहले मौत को गले लगाया, युवक के साथ रहती थी लिव इन में
भीलवाड़ा, 28 जनवरी। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद इलाके के खटवाड़ा गांव में 22 साल की युवती ने प्रेम विवाह से पहले आत्महत्या कर ली। तीन साल से प्रेस प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव इन में रहते थे। अब दस फरवरी को शादी करने वाले थे।

मृतका की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई है। यह भीलवाड़ा में रहकर पीटीआई की तैयारी कर रही थी। प्रियंका ने गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी। पुलिस को प्रियंका का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शादी से एक माह पहले सगाई टूटने का जिक्र है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका का तीन साल से आशीष से प्रेस प्रसंग चल रहा था। आशीष भीलवाड़ा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। दोनों पति पत्नी की तरह लिव-इन में थे। परिजनों की इनकी प्रेम कहानी का पता लगने पर तीन साल पहले इनकी सगाई भी कर दी। अब दस फरवरी को समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होनी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका के घरवालों का आरोप है कि शादी की तैयारियों के लिए प्रियंका के ससुराल वालों ने 5 जनवरी को उसे कपड़े खरीदने भीलवाड़ा बुलाया था। वहां से उसे ससुराल वाले अपने घर ले गए और शादी से इनकार कर दिया। ससुरालवालों ने प्रियंका से दहेज और 5 लाख रुपए मांगे।
मीडिया से बातचीत में परिवार के लोगों ने बताया कि सुसाइड नोट में रिश्ता नहीं तोड़ने और ससुराल वालों की सभी मांगें धीरे-धीरे पूरा करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में युवती बार-बार शादी न तोड़ने की मिन्नतें कर रही है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
सगाई टूटने के बाद से प्रियंका डिप्रेशन में चली गई। गुरुवार शाम को अपने कमरे में जहर खा लिया और जान दे दी। देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों ने संभाला। प्रियंका अचेत पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए, जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को प्रियंका का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications