Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल विस्तार, कितने मंत्री हटाने व कितने नए बनाने की चर्चा?
Cabinet Expansion Rajasthan: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की बारी है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में भी मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चा शुरू हो गई हैं। राजस्थान विधानसभा बजट सत्र के बाद संभवतया अगस्त में मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है।
राजस्थान के सियासी गलियारों में खबर तो यह भी है कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं? यह मामला भी संभवतया मंत्रिमंडल विस्तार तक लंबित रह सकता है।

वैसे भी राजस्थान में विधानसभा के चालू सत्र के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की परम्परा कम ही रही है। विधासनभा सत्र के बाद हो सकने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में 3-4 मंत्रियों को हटाने की चर्चा है। साथ ही 8 से 10 मंत्री नए बनाए जा सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। नियमानुसार 15 प्रतिशत विधायकों को मंत्री बनाए जा सकता है। ऐसे में राजस्थान में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के बाद सीएम समेत 24 मंत्री बनाए गए। मंत्रियों के छह अभी भी खाली है। सवाई माधोपुर विधायक किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा पर भी फैसला होना है।
राजस्थान में पांच विधायक दौसा से मुरारी लाल मीणा, झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, बांसवाड़ा से राजकुमार रोत, नागौर से हनुमान बेनीवाल और टोंक सवाई माधोपुर से सांसद बनने के कारण पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंगे।
कौनसे मंत्रियों को हटाया जा सकता?
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रदर्शन का भी असर देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि जिन विधायकों के इलाकों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनको मंत्रि पद से नवाजा सकता है। जबकि खराब परिणाम देने वाले मंत्रियों को हटाया जा सकता है।
सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा
पिछले दिनों भजनलाल शर्मा ने दिल्ली का दौरा किया। कहते हैं कि उसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। तीन-चार मंत्रियों की शिकायतें तो दिल्ली तक पहुंची हैं। कई मंत्रियों के विभाग भी बदलने की चर्चाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications