Romance on Bike: 'बेशर्म इश्क'... अजमेर में चलती बाइक पर रोमांस करते दिखा कपल, Video वायरल, मचा हंगामा
सोमवार रात अजमेर के रीजनल कॉलेज चौराहे से नौसर घाटी तक एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आया, दोनों का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया।

Couple Romance on moving Bike: इश्क की खुमारी में कुछ युवक-युवतियां इस कदर खो जाते हैं कि ना तो उन्हें शर्म-लिहाज रहती है और ना ही वो कायदे-कानून की फिक्र करते हैं। आज कल कुछ लोगों को चलती कार या चलती बाइक में रोमांस करने में बड़ा मजा आता है। पिछले दिनों इस तरह के वीडियो लखनऊ और छत्तीसगढ़ से वायरल हुए थे, कि अब ऐसा ही एक वीडियो अजमेर से वायरल हुआ है, जहां एक प्रेमी जोड़ा खुले आम सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजमेर की सड़कों पर 'बेशर्मी'
आपको बता दें कि सोमवार रात अजमेर के रीजनल कॉलेज चौराहे से नौसर घाटी तक एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आया। लड़का-लड़की ने ना तो राह चलते लोगों की परवाह की और ना ही ट्रैफिक के नियमों का ख्याल रखा, दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करने में इतना बिजी थे कि उन्हें ये भी ख्याल नहीं रहा कि उनका लोगों ने वीडियो बना लिया है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसके आगे मुंह करके बैठी है, वो कभी लड़के को किस कर रही है तो कभी हग कर रही है।
बाइक जब्त, पूछ-ताछ में जुटी है पुलिस
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। उसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों प्रेमी जोड़े को चिन्हित किया और पूछताछ के लिए बुलाया। लड़के की पहचान फॉयसागर रोड निवासी साहिल मैसी (24) के रूप में की गई है, हालांकि लड़की के बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं कहा है। पुलिस ने दोनों पर आईपीसी की धारा 336, 279, 294 के तहत केस दर्ज किया है। लड़के की बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच चल रही है, अगर ये दोनों दोषी पाए गए थे तो दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
'ये निहायत बेशर्मी भरी अश्लील हरकत है'
वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया है, लोग लड़के और लड़की की जमकर आलोचना कर रहे हैं, कुछ उन्हें 'बेशर्म' कह रहे हैं तो किसी ने लिखा है कि 'इन लोगों के मां-बाप पर क्या गुजरती होगी', 'क्या ये लोग किसी से भी नहीं डरते, मौत से भी नहीं।' तो किसी ने लिखा कि 'ये निहायत बेशर्मी भरी अश्लील हरकत है, इन्हें तुरंत जेल में भेज देना चाहिए।'
लखनऊ-छत्तीसगढ़ से आई थीं ऐसी खबरें
मालूम हो कि . 17 जनवरी को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक लड़के और लड़की का चलती स्कूटी में रोमांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की नाबालिग थी तो वहीं छत्तीसगढ़ की भिलाई में 21 जनवरी को एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कपल को अरेस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications