उदयपुर विधानसभा सीट: गृह मंत्री गुलाबचंद को टक्कर लेंगी कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में उदयपुर की सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का मुकाबला गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया से होगा। दोनों पहले भी इस सीट से एक दूसरे के आमने-सामने हो चुके हैं। दोनों की गिनती अपने दल में दिग्गज नेताओं में होती है ऐसे में दोनों ही अपने दिग्गज नेताओं में शुमार हैं।

इस सीट पर 1952 से लेकर पिछले 14 विधानसभा चुनावों तक उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस 5, भाजपा 6 तथा अन्य पार्टियों को तीन बार जीत मिली है। इस सीट की कुल जनसंख्या 375860 है। यह सीट पूरी तरह से शहरी सीट है। वहीं धार्मिक समूह की बात करें तो 73 प्रतिशत हिंदू और 15 प्रतिशत मुस्लिम हैं। सामाजिक समूह की बात करें तो अनुसूचित जाति 10.96 प्रतिशत है जबकि अनुसूचित जनजाति 4.53 प्रतिशत है। साक्षरता दर 90 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- नाथद्वार विधानसभा सीट: अपने ही चेले से दो-दो हाथ करेंगे कांग्रेस के डॉ सीपी जोशी












Click it and Unblock the Notifications