नाथद्वार विधानसभा सीट: अपने ही चेले से दो-दो हाथ करेंगे कांग्रेस के डॉ सीपी जोशी
नाथद्वार। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में नाथद्वार की विधानसभा सीट चर्चा में है। क्योंकि इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी का मुकाबला अपने ही चेले महेश प्रताप सिंह से है। महेश हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वही डा. जोशी 2008 में कांग्रेस से सीएम के दावेदार थे लेकिन इसी सीट से अपने पुराने चेले कल्याण सिंह से एक मत से चुनाव हार गए थे। इसके बाद अब कांग्रेस ने उनको एक बार फिस से चुनाव मैदान में उतारा है।

इस सीट के बारे में बात करें तो 1957 से लेकर पिछले 13 विधानसभा चुनावों तक नाथद्वारा विधानसभा से कांग्रेस 7, भाजपा, 4 व अन्य 2 बार विजयी रहे हैं। इस सीट की कुल जनसंख्या 312189 है। यहां की 85 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण है जबकि 15 प्रतिशत जनसंख्या शहर में निवास करती है। इस क्षेत्र में 96 प्रतिसत हिन्दू और 2 प्रतिशत मुसलमान निवास करते हैं। सामाजिक समूह की बात करे तो 11.2 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 19.85 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है। यहां की साक्षरता दर 64 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- टोंक विधानसभा सीट: पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट के सामने होंगे यूनुस खान












Click it and Unblock the Notifications