VIDEO: एक प्रत्याशी ऐसा जो अपने चुनाव प्रचार में कर रहा घर-घर रोगियों का इलाज
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के एक निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो चुनाव प्रचार के दौरान रोगियों का उपचार भी कर रहे हैं। प्रत्याशी के इन कार्यों की शहर में खासी वाहवाही भी हो रही है। यह प्रत्याशी पेशे से चिकित्सक हैं और कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

सिरिंज वाले चुनाव चिह्नि के नेता
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से डॉ. राकेश सिंवासिया चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हैं। उनका चुनाव चिन्ह सिंरीज है, जो भी पेशे के अनुसार ही है। डॉ सिंवासिया लगातार जनसम्पर्क करके उन्हें विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से कर रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान लोग उनसे अपनी बीमारी के बारे में भी बात कर रहे हैं। डॉ सिंवासिया भी इस दौरान उनकी जांच करके परामर्श भी दे रहे हैं। शुक्रवार को भी डिग्गी बाजार क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में मत देने की अपील कर रहे थे।
जीत का है भरोसा
इसी दौरान एक महिला ने अपने पति के सिर पर भारी वस्तु गिरने और इसके कारण लकवाग्रस्त होने की बात बताई तो डॉ सिंवासिया तुरंत मरीज को देखने घर के अंदर पहुंच गए और उसकी जांच के बाद परामर्श दिया साथ ही शारीरिक व्यायाम करने की सलाह भी दी। डॉ सिंवासिया के इन्हीं कामों की शहर में चर्चा है। डॉ सिंवासिया मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उनका पेशा सेवा से जुडा है और राजनीति में आने का मकसद भी जनता की सेवा करना है। क्षेत्र के लोगों को जो पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उससे निजात दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा भी किया कि क्षेत्र के मतदाताओं का पूरा प्यार उन्हें मिल रहा है और उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications