Rajasthan Assembaly News: विधानसभा के सदन में आज पेपर लीक को लेकर सीएम भजनलाल ने विपक्ष को दिया जवाब
Rajasthan Peper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर एक बार फिर से राजस्थान की विधानसभा सत्र के सदन में विपक्ष ने खुलकर सवाल उठाए। तमाम सवालों का जवाब आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धार्मिक अंदाज में चुटकियां लेकर जवाब दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधानसभा के सदन में पेपर लीक मामले में जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा था कि अब तक छोटी मछलियां पकड़ी है मगरमच्छ तो बाहर ही घूम रहे है।
सीएम शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि हमने तो मछलियां तो पकड़ी लेकिन आपकी सरकार ने क्या किया था। हम तो ना उन मगरमच्छों को छोड़ेंगे जो बाहर घूम रहे है ना उनकों छोड़ेंगे जो अंदर चले गए है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने शायराना अंदाज में कहा कि "गलतियां ढुंढना गलत नहीं लेकिन शुरूआत खुद से होनी चाहिए", विगत सरकार ने जितनी गलतियां की तो जनता ने आज उन्हे विपक्ष में लाकर बैठा दिया। किंतु लगता है कि इन्होने पूरा सबक नहीं लिया है।
सीएम भजनलाल ने केंद्र में विपक्ष के तीन बार फेल होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं इन्हे धन्यवाद देना चाहता कि लगातार तीन बार फेल होने पर भी टेबिल बजा रहे है। किसी ने पूछा कितने नम्बर आए,बोले 99, बोले कितने में से आए यह नहीं बताएंगे।
खुद को पता नहीं था कि यह 100 में से 99 नहीं है यह तो 543 में से 99 है। लेकिन फिर भी खुश हो रहे है। फिर सीएम शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो तो पास होने का आधा प्रतिशत भी नहीं है ।
सरकार पहले भी एनडीए की थी, आज भी एनडीए की है, प्रधानमंत्री पहले भी मोदी थे आज भी मोदी है आप क्यों परेशान हो रहे है?
कांग्रेस पर फिर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार थी लूट मची चहुं ओर, अब जनता का राज है आई है नई भोर , जल में घपला कर दिया, प्यासे मर गए लोग, माफिया से मिलकर तुमने रोज लगाया भोग।
पेपर लीक इतने हुए कितने करूं बखान, पास हुए परिवारजन क्या-क्या करूं बखान ? खूब करी मेहमान नवाजी अपनी सरकार बचाने को जनता का पैसा लुटवाया, अपना राज बचाने को ।
अपने स्वार्थ के खातिर अपनों को भी दी गाली, केवल अपना ध्यान रखा सिर्फ भरी रहे मेरी थाली। अब जनसेवक सजग हुए मांगेंगे पूरा ब्यौरा बगूला भगत को करनी का दंड मिलेगा पूरा-पूरा।












Click it and Unblock the Notifications