पत्नी के इंस्टा REEL बनाने से दुखी था पति, LIVE आकर बताया दर्द और दे दी जान, 4 बच्चों को कर दिया अनाथ

RAJASTHAN VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया में आये दिन ऐसी खबरें सामने आते रहते है, जो हैरान करने के साथ दिल दहला देती है।

ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर से है, जहां पत्नी के रिल्स बनाने से परेशान पति ने खुदखुशी कर ली। पति के बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी ने रिल्स बनाना बंद नहीं किया, तंग आकर पति ने ये कदम ऊठा लिया और अपने 4 बच्चों को अनाथ कर दिया।

MAYA AND SIDHARTH

रैणी थाना इलाके के नांगलबास गांव का रहने वाला सिद्धार्थ, दौसा में स्वास्थ्य विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत था। 5 अप्रैल को सिद्धार्थ ने आत्महत्या किया था और 6 अप्रैल को परिजनों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।

पत्नी के इंस्टा REEL बनाने से दुखी था
दरअसल, पत्नी माया को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर डालती थी।

लोग उसके वीडियो पर अश्लील कमेंट करते थे, जो पति को बिल्कुल पंसद नहीं था। इसी बात को लेकर पति, पत्नी को रिल्स बनाने से मना किया करता था।

MAYA IMAGE 1

उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके एक साथी रतिराम को बताया है। 6 अप्रैल को देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया।

सिद्धार्थ का सोशल मीडिया पर लाइव
लाइव आकर सिद्धार्थ ने कहा,"मैंने आजतक रील नहीं बनाई है। मेरी अगर कोई गलती हो तो बता देना। मेरा माया से कोई पर्सनली लड़ाई नहीं है। वो मेरे भाई को फंसाना चाह रही है और मैं अपने भाई के साथ हूं। समझदार आदमी बढ़िया कमेंट करते हैं। लेकिन कुछ लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं। जब तुम्हारे घर में ऐसा होगा। तब तुमको समझ आएगा।"

MAYA IMAGE 2

इस लाइव को पत्नी माया भी देख रही थी, जिसे सिद्धार्थ ने कहा,"सुन ले तु, तलाक ले ले मेरे से जब कभी लेना हो ले ले मैं तैयार हूं। रतिराम कौन है मैं हूं तेरा पति, जो कहूंगा वो होगा।"

आपको बता दें, सिद्धार्थ और माया के 3 लड़की और 1 लड़का है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+