राजस्थान के इस अफसर के पास मिली अथाह संपत्ति, गोल्ड प्लेटेड मोबाइल, फटी रह गई सबकी आंखें
Yogesh Acharya Commissioner sanchor Nagar parishad: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई में एक अफसर धनकुबेर निकला है। इसकी अथाह संपत्ति देखकर एसीबी के अफसरों की भी आंखें फटी की फटी रह गई।
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति प्रकरण में राजस्थान एसीबी ने शुक्रवार को सांचौर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य के जयपुर, जोधपुर, सांचौर, पाली और सुमेरपुर समेत नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं।

योगेश आचार्य के पास क्या-क्या मिला?
- 22 लाख रुपए से नगद राशि
- 7 आवासीय/व्यवसायिक भूखण्डों के दसतावेज
- पाली के जवाई बांध के पास 28 बीघा फार्म हाउस
- सुमेर पाली में लग्जरी सुविधायुक्त फार्म हाउस
- जयपुर व जोधपुर में पॉश इलाकों में एक-एक फ्लैट
- बाड़मेर में रहवासी मकान
- चार लग्जरी वाहन
- 40 से अधिक महंगी ब्रांडेड घड़ी
- गोल्ड प्लेटेड मोबाइल फोन
- सोने व चांदी के आभूषण
- एक बैंक लॉकर
- बेटी को यूएसए में पढ़ाने पर 90 लाख खर्च
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जून में ही योगेश आचार्य को सांचौर नगर परिषद का कार्यवाह आयुक्त का चार्ज मिला था। योगेश ने अपने खास व्यक्ति राजूराम व चूनाराम के नाम से भी कई बेनामी संपत्तियां खरीदी है।
एसीबी डीजी के अनुसार योगेश आचार्य के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। इस पर एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत और उनकी टीम ने शुक्रवार जयपुर-जोधपुर समेत कई जगहों पर कार्रवाई की।












Click it and Unblock the Notifications