राजस्थान में बारिश और आंधी का कहर, 10 की मौत, 25 घायल

जयपुर। बुधवार शाम को तेज बारिश और आंधी राजस्थान के लिए जिलों में कहर बनकर टूटी। तेज बारिश, आंधी और तूफान के चलते अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 10 लोगों की जान चली गई जबकि 25 लोग घायल हैं। धोलपुर में दो, अलवर में दो और भरतपुर में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। बुधवार शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ आई बारिश के चलते लोग हादसों का शिकार हुए, जिससे ये जानें गईं।

 तेज बारिश, आंधी और तूफान के चलते अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 10 लोगों की जान चली गई जबकि 25 लोग घायल हैं। धोलपुर में दो, अलवर में दो और भरतपुर में छह लोगों की मौत हुई है

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच बादल फट गया। इसमें राहत की बात ये रही कि इससे किसी की जान जाने की खबर नहीं है, वहीं माली तौर पर भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ वाहन जरूर पानी के बहाव की चपेट में हल्के-फुल्के क्षतिग्रस्त हुए। चमोली जिले के नारायण बागड़ गांव में बादल फटा है। बादल फटने भारी पानी सड़कों पर दिखा और कई वाहन भी इसकी चपेट में आए।

बुधवार शाम को राजस्थान, राजधानी दिल्ली और एनसीआर, उत्तर प्रदेश हरियाणा और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं के चलते इससे आम जानजीवन भी प्रभावित हुआ है। बुधवार शाम को पहले धूल भरी आंधी के चलते दिल्ली में कई जगह पेड़ गिर गए और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हुआ। एक तरफ बारिश से गर्मी से राहत मिली है तो वहीं तेज हवाओं से कई फसलों को नुकसान का अंदेशा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी उत्तर भारत में बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+