Rajasthan News: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को आ गया गुस्सा, भाजपा सरकार के साथ अधिकारियों पर लगाए यह आरोप
Rajasthan Mansoon News: राजस्थान में लम्बे समय से मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा था लेकिन अब यही मानसून आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
आज झुंझुनू में मानसून की पहली बारिश ने युवक की जान लील ली। झमाझम बारिश तो हुई लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
उधर युवक की मौत के मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी मोर्चा खोल दिया और प्रशासन के साथ भाजपा सरकार पर जमकर गुब्बार निकालते हुए नारेबाजी तक कर दी।

झुंझुनू में मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के सभी दावो की पोल खोल के रख दी है। करंट लगने से युवक की हुई मौत, कई दूर तक बारिश के पानी में तैरती रही लाश।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया पंचदेव मंदिर के पास रोड पर अनु जूस सेंटर नाम से लोहे का केबिन है। दोपहर में मूसलाधार बारिश हो रही थी पांच लोग जगदीश, मनीष, जहांगीर,साजिद और एक अन्य केबिन में थे।
केबिन के पास बिजली का खंबा है, खंबे से केबिन में करंट दौड़ गया पांचो करंट की चपेट में आ गए, सड़क पर घुटनों तक पानी बह रहा था बहाव तेज था करंट की चपेट में आने से एक के बाद एक ने दौड़कर जान बचाई जबकि चार लोग पानी में गिर पड़े ।
पानी के तेज बहाव में बहने से जगदीश को करीब 100 मीटर दूर बाद लोगों ने निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया। दूसरे युवक मनीष को 500 मीटर दूर बहने के बाद लोगों ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं साजिद की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया था लेकिन वह खुद पानी से निकल कर आ गया साजिद के पैर में चोट लगी है।
हादसे के बाद उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। काफी संख्या में लोग जुटे और नारेबाजी करने लगे गुढ़ा ने शहर के ड्रेनेज और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए।
कोतवाली थाना इंचार्ज पवन चौबे ने बताया कि तीन घायल लोगों का बीड़ीके अस्पताल में इलाज जारी है, इनमें जगदीश प्रसाद 59 निवासी देसूसर, मनीष पुत्र सत्यनारायण 27 वसंत विहार झुन्झनू, और इस्लामपुर निवासी साजिद 21 पुत्र बाबू खान का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications