Weather : राजस्थान में इस जगह अचानक बिछ गई ओलों की चादर, बेमौसम बारिश भी हुई

जैसलमेर। मानसून की विदाई और सर्दी के आगमन के बीच राजस्थान में मौसम का शुक्रवार सुबह अचानक बदल गया। मौसम का बदला मिजाज राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर के नहरी क्षेत्र में देखने को मिला है। जैसलमेर के रामगढ़ और सुल्ताना व इनके पास के इलाके में शुक्रवार सुबह ओलों के साथ बारिश हुई है। ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछ गई और सर्दी का मामूली असर बढ़ गया।

rain and ole in ramgarh sultana of jaisalmer rajasthan

मौसम वैज्ञानिक जिले सिंह बताते हैं कि अरब सागर की तरफ एक चक्रवात बना, जो काफी स्ट्रॉन्ग है। चक्रवात का रुख यदि सौराष्ट्र, गुजरात की तरफ हुआ तो दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में बादल छाने व बारिश की संभावनाएं बन सकती हैं। इसके गुजरने के बाद तापमान कम होगा। शुक्रवार को पश्चिम राजस्थान के मौसम पर भी उस चक्रवात का असर पड़ा है। इसी वजह से बेमौसम बारिश हुई और ओले गिरे हैं।

rain and ole in ramgarh sultana of jaisalmer rajasthan

रामगढ़ के किसान जोरावर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ तेज बिजली कड़की और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही ओले ​भी गिरे। वैसे इस समय कई खेतों में खरीब की कटी हुई फसल पड़ी है, जिसको बारिश व ओलों से नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+