Rajasthan News: मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम ?

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया वहीं चेताया कि पश्चिमी राजस्थान में अभी हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

rain-alert-in-nagaur-jaipur-bharatpur-and-dholpur-no-relief-from-heat-in-western-rajasthan

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए बुलेटिन में नागौर, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तेज हवा भी चल सकती है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू-झुंझुनू जिलों में तेज गर्मी रहने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन बारिश, जबकि उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री श्रीगंगानगर में तथा सर्वाधिक वर्षा 27 एमएम भैंसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

चित्तौड़गढ़ में एक इंच बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो चित्तौड़गढ़ में कल एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ में 27 एमएम, बारां के मांगरोल में 14 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

अलवर के थानागाजी में 2, सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 3, झुंझुनूं में 16, दौसा के सिकराय में 7, बांदीकुई में 2, झालावाड़ के झालरापाटन में 8, खानपुर-बाकनी में 2-2 और अलवर के थानागाजी में 2 एमएम बारिश दर्ज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+