राहुल गांधी फिर आ रहे राजस्थान, इस मजार पर चढ़ाएंगे मखमली चादर; जानें पूरा कार्यक्रम

अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी फिर राजस्थान आ रहे हैं। वे 26 नवम्बर को अजमेर प्रवास पर रहेंगे। उनके आने का मुख्य उद्देश्य यहां की प्रसिद्ध दरहगाह में चादर चढ़ाने का है। फिर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। सूबे में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है।

चुनाव प्रचार, अजमेर, राजस्थान, कांग्रेस, Rajasthan Assembly Elections 2018, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, assembly elections 2018, विधानसभा चुनाव 2018, rahul gandhi, sachin pilot, ashok gehlot, ajmer

पोकरण जाने का भी कार्यक्रम
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी 26 तारीख को सुबह 8 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से साढ़े 8 बजे ख्वाजा साहब की दरगाह जाएंगे जहां पवित्र मजार पर मखमली चादर और फूल पेश करेंगे। वहां से साढ़े 9 बजे तीर्थनगरी पुष्कर जाकर जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। दोपहर में 12 बजे उनका पोकरण जाने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पुरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी होटल, गेस्ट हाउस खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी अजमेर पहुंचकर बैठक ले रहे हैं। शनिवार को नगरा स्थित निजी समारोह स्थल में बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा की गई।

चुनाव प्रचार, अजमेर, राजस्थान, कांग्रेस, Rajasthan Assembly Elections 2018, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, assembly elections 2018, विधानसभा चुनाव 2018, rahul gandhi, sachin pilot, ashok gehlot, ajmer

अजमेर प्रभारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी सिर्फ धार्मिक यात्रा के लिए ही अजमेर आ रहे हैं। यहां आकर देशवासियों को साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देना है। मीटिंग के बाद दक्षिण विधानसभा का मुख्य चुनाव कार्यालय भी खोला गया जिसका उद्घाटन सुरेश मिश्रा ने किया। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। कांग्रेस भी इसकी रूपरेखा बना रही है। शनिवार को नगरा स्थित निजी समारोह स्थल में कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+