राजस्थान: भीलवाड़ा में प्रियंका-सचिन की रैली, कहा- बीजेपी धर्म के नाम पर मांगती है वोट
भीलवाड़ा के पंडेर कस्बे में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जहाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि कस्बे में पेट्रोल पंप के पास आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिन प्रियंका गांधी न सचिन पायलट ने कांग्रेस सरकार अशोक गहलोत के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई।

वहीं भीलवाड़ा-देवली हाइवे रोड़ पर भारी भीड़ के कारण वाहनों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने चौकसी के साथ पार्किंग व्यवस्था संभाली। इस दौरान क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, चार्डपंच, नगरपालिका चेयरमैन, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित हजारों भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं पर जमकर बरसीं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, भाजपा नेता चुनाव के समय ही धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। विकास से इनका कोई लेना देना नहीं हैं। प्रियंका गांधी ने धीरज गुर्जर को कोहिनूर बताया। इससे पहले धीरज गुर्जर ने प्रियंका गांधी को त्रिशूल भेंट कर अभिनंदन किया।
वहीं प्रियंका गांधी ने धीरज गुर्जर के साथ जहाजपुर बारहदेवरा पहुंचकर शंकर भगवान के दर्शन किए। सचिन पायलट ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की डबल इंजन सरकार का इंजन सीज हो गया। भाजपा नेता धर्म के नाम पर हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर वोट मांगते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित पुरुष महिलाओं ने हाथ उठाकर धीरज गुर्जर जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहीं विधानसभा चुनाव के विधायक प्रत्याशी धीरज गुर्जर, विवेक भाक्कड़, नरेंद्र रेगर सहित कांग्रेस भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, जिला परिषद सदस्य सांवरिया धाकड़ आदि कांग्रेस नेता मंच पर उपस्थित रहें।
स्ट्रिंगर: दीपेश छापा, भीलवाड़ा












Click it and Unblock the Notifications