Priya Punia Biography: बेटी को भारतीय क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने जयपुर में बेचा 22 लाख का घर
India Vs Bangladesh: बांग्लादेश में 9 जुलाई 2023 से शुरू हो रही ODI and T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।
Priya Punia Indian Cricketer: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T-20 और ODI सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।
9 जुलाई से बांग्लादेश के मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के लिए भारतीय टीम में प्रिया पुनिया को भी जगह मिली है।

प्रिया पुनिया वो भारतीय महिला क्रिकेट हैं, जिन्होंने छोटे से गांव से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय किया है। मां की मौत के बावजूद हिम्मत नहीं हारने वाली प्रिया पुनिया की पूरी कहानी हर किसी को प्रेरित करने वाली है।
प्रिया पुनिया के पिता सुरेंद्र पुनिया ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि बेटी का बांग्लादेश सीरीज में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उम्मीद है कि बांग्लादेश के साथ मैच में उसके बल्ले से ढेरों रन निकलेंगे।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज प्रिया पुनिया की सफलता के पीछे उनके कड़ी मेहनत व पिता सुरेंद्र पुनिया हैं। भारतीय सर्वेक्षण विभाग में कार्यरत सुरेंद्र पुनिया ने बेटी प्रिया को क्रिकेटर बनाने के लिए जयपुर में अपना 22 लाख का घर तक बेच दिया था।

खेत में बनाया क्रिकेट मैदान
सुरेंद्र पुनिया कहते हैं कि बेटी प्रिया सात साल की उम्र में क्रिकेट खेल रही है। अपनी नौकरी के चलते अजमेर व दिल्ली में काम किया। वहां उसे क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करवाई। फिर पिता का जयपुर ट्रांसफर हुआ तो बेटी भी उनके साथ आ गई। यहां पर उसकी कोचिंग अच्छे से नहीं हो पा रही थी। ऐसे में सुरेंद्र पुनिया ने जयपुर स्थित अपना 22 लाख का घर बेचकर चौमूं कस्बे के पास खेत खरीद लिया और उसी में बेटी प्रिया पुनिया के लिए क्रिकेट मैदान बनवा दिया ताकि वह प्रेक्टिस कर सके।
प्रिया पुनिया का जीवन परिचय
- क्रिकेटर प्रिया पुनिया का जन्म 6 अगस्त 1996 को राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव जणाऊ खारी में हुआ।
- प्रिया की मां सरोज पुनिया का कोरोना महामारी के दौरान के निधन हो गया। इनका भाई राहुल पुनिया भी क्रिकेटर बनना चाहता है।
- प्रिया पुनिया बेहद खूबसूरत क्रिकेटरों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 555K followers हैं।












Click it and Unblock the Notifications