राजस्थान : सरकारी स्कूल में शिक्षिका से अश्लील हरकतें करता था प्राचार्य, मामला दर्ज
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र के गांव कुरकैन के सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर संस्था प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अविवाहित शिक्षिका ने रिपोर्ट दी कि वह नगर तहसील के गांव मुड़िया की रहने वाली है। वर्ष 2018 में उसकी पोस्टिंग सीकरी थाने के गांव कुरकैन के सरकारी स्कूल में हुई थी। पिछले वर्ष से ही स्कूल प्राचार्य भगवान सिंह उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करता आ रहा है। स्कूल में कई बार उसके साथ ऐसा किया।
शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया है कि मामला दर्ज करवाए जाने के बाद प्राचार्य उसे मामला वापस लेने के लिए धमका रहा है। वह उसे धमकी दे रहा है कि मामला वापस नहीं लिया तो वह उसे बदनाम करके उसकी शादी नहीं होने देगा। बता दें कि शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक नगर तहसील के गांव सिरथला का रहने वाला है। उसका बहनोई विधायक बताया जा रहा है। ऐसे में वह पीड़िता पर मामला वापस लेने के लिए राजनीतिक प्रेशर भी डलवा रहा है।
भरतपुर एसपी अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया कि स्कूल शिक्षिका ने प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। उसकी जांच के लिए डीग रेंज के एएसपी बुगलाल मीणा को नियुक्त किया है। तीन दिन में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications