Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा ओलंपिक के बीकानेर के इस खिलाड़ी से जब की चर्चा, जानिए क्या ?
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा ओलंपिक में भाग लेकर लौटे भारतीय से खिलाड़ियों से आज मुलाकात कर उनके अनुभव जानते हुए हौसला आफजाई की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक में भाग लेकर लौटे राजस्थान में बीकानेर के तीरंदाज श्यामसुंदर स्वामी से भी बात की और बीकानेर के हालचाल पूछे।
स्वामी ने बताया की बीकानेर में महाराजा डॉक्टर करणी सिंह ने ओलंपिक इवेंट में हिस्सा लिया और उसके बाद पैरालंपिक में मैंने ही भारत की तरफ से हिस्सा लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्याम सुंदर को और बीकानेर को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। श्याम सुंदर स्वामी भले ही इस पैरालंपिक खेलों में खाली हाथ रहें हो, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने मेडल पर निशाना लगाया है।
इसमें पैरा एशियन चैंपियनशिप वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि शामिल हैं। श्याम सुंदर एक बहुत ही साधारण परिवार से हैं और आज भी उनके पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। इसके बाद भी श्याम सुंदर के पिता ने अपने बेटे के सपनों में रुकावट नहीं आने दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इस युवा खिलाड़ी से बात pic.twitter.com/RaoVWjlBvu
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 13, 2024
श्याम सुंदर स्वामी ने वैसे तो राजस्थान की ओर से कई प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन पैरालंपिक खेलों में मेडल नहीं जीतने का मलाल उन्हें अभी भी है।उनका कहना है कि वह अपनी कमजोरियों को दूर करेंगे और अगली बार पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications