President Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा, मेहंदीपुर व बेणेश्वर धाम जाएंगी
President Draupadi Murmu at Beneshwar Dham: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 13 फरवरी 2024 को राजस्थान आ रही हैं। वे 14 फरवरी को सुबही दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर धोक लगाएंगी और शाम को डुंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू एक विशेष शाम 4 बजे के बाद विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वो सीधे राजभवन जाएंगी। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी।

14 फरवरी को सुबह राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पहले दौसा जाएंगी और मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन करने के बाद शाम को डुंगरपुर जिले में स्थित बेलेश्वर धाम पहुंचेंगी।
लाखों आदिवासियों की आस्था स्थली त्रिवेणी संगम और आदिवासियों का हरिद्वार कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में आयोजित जनजाति महाकुंभ मेले में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे यहां करीब 3 घंटा 35 मिनट तक रहेंगी। फिर बुधवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू बेणेश्वर धाम में राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी, जहां उनके स्वागत में ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। उनकी प्रस्तावित यात्रा के दौरान जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बेणेश्वर धाम पर पहली बार राष्ट्रपति का कार्यक्रम हो रहा है। आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार वो यहां पर आ रही हैं। आजादी के बाद अब तक कोई भी राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम पर नहीं आया है।
14 फरवरी को राष्ट्रपति मूर्मू के दौरे से पहले दौसा के मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर सेंट्रल CID, स्टेट सीआईडी, IB सहित केंद्र और राज्य प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम का दौरा किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के दौरे के चलते बेणेश्वर धाम में कार्यक्रम स्थल पर 5 हेलीपैड, दस हजार महिलाओं को बैठने के लिए डोम की व्यवस्था, राजीविका के लिए स्टाल्स लगाए जाएंगे। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस भेजने के लिए वाहनों, पेयजल, भोजन, अल्पाहार इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications