राजस्थान : झोपड़ी में रहने वाले प्रेमजी पंचाल दंपती ने गौशाला के लिए दान की 1.80 करोड़ रुपए की जमीन
डूंगरपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान में आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर से हर किसी का दिल जीत लेने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक झोपड़ी में रहने वाले दंपती ने बड़ा दिल दिखाते हुए करोड़ों की जमीन पलभर में दान कर दी। इसके बाद तो हर कोई इस दंपती की तारीफ करता नहीं थक रहा।

हुआ ये कि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा निवासी प्रेमजी पंचाल दंपती गो कथा सुन रहा था। इसमें जगदीश गोपाल महाराज ने गाय की महिमा बताते हुए गोशाला स्थापना की इच्छा जताई। दो घंटे के कथा सुनने के बाद प्रेमजी पंचाल दंपती ने उसी वक्त फैसला लिया कि वे नेशनल हाईवे-आठ पर चुंडावाड़ा मोड के पास स्थित अपनी छह बीघा में से दो बीघा जमीन गोशाला के लिए देगा।
हाईवे के पास होने के कारण इस जमीन की कीमत एक करोड़ 80 लाख रुपए है, जो उन्होंने गोशाला के लिए दे दी। जब इस बात का पता प्रेमजी पंचाल दंपती के तीन बेटे-बहू को चला तो उन्होंने भी उनके फैसले का समर्थन किया।
बता दें कि पंचाल की पारिवारिक स्थिति कमजोर है। इनके पास पक्का मकान तक नहीं है। यह दंपती झोपड़ी में रहा है। झोपड़ी वाले इस दंपती द्वारा अपनी करोड़ों की जमीन दान किए जाने का मामला क्षेत्र में सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications