Preeti ben: कौन हैं प्रीति बेन, जो सरकारी नौकरी छोड़कर बनेंगी संन्यासी, साथ में बेटी भी लेगी दीक्षा
Preeti jain Rajasthan: राजस्थान की मां-बेटी धर्म की राह पर चल पड़ी है। दोनों ही कहानी अनूठी है। मां जहां सरकारी नौकरी छोड़ रही है। वहीं, बेटी की उम्र महज 11 साल है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के प्रतापगढ़ की प्रीति बेन व उनकी बेटी सारा की।
40 साल प्रीति सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। नौकरी छोड़कर बेटी के साथ संन्यास धारण कर दीक्षा ग्रहण करने की तैयारी में है। ये 21 अप्रैल का को दीक्षा समारोह में अपने गुरु सौम्या रत्ना, श्रीजी एवं पुनीतरसा श्रीजी के साथ नगर से एक साध्वी की तरह प्रस्थान करेंगी।

बता दें कि दीक्षा समारोह सकल जैन श्रीसंघ के संतो के सान्निध्य में करवाई जाएगी। दीक्षा लेने वाली 11 साल की सारा सबसे कम उम्र की संन्यासी होंगी। प्रीति बेन ने जब खुद व बेटे के दीक्षा का विचार घर पर शेयर किया तो हर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
परिजन बोले कि बेटी की उम्र कम है और यह राह काफी कठिन है, लेकिन प्रीति ने मुश्किल डगर की परवाह किए बिना अपने फैसले पर अडिग रही और संयम के पथ की ओर बढ़ रही है। अब 21 अप्रैल को दीक्षा की तैयारी हो रही है।
प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में विराजित आचार्य कुलबोधी सुरीश्वर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे दिशाहीन जीवन को सही दिशा देने का एकमात्र मार्ग दीक्षा ही है। दीक्षा संसार से विरक्त होकर संयम पथ पर चलने का सारे कर्मों को खपाकर मोक्ष मार्ग की तरह बढ़ने का एक मात्र साधन है।












Click it and Unblock the Notifications