Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan : अबकी बार हिन्दुओं की सरकार, कर्ज माफ़ी के साथ मन्दिर भी बनेगा - तोगड़िया

Barmer News , बाड़मेर। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर पहुंचे। जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने तोगड़िया का स्वागत अभिनन्दन किया। वहीं उनके स्वागत में वाहन रैली भी निकाली।

pravin togadia in badmer says abki baar hinduyon ki sarkar

वाहन रैली चौहटन चौराहे से मुख्य मार्ग होते हुए शहर के टाउन हॉल पहुंची जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तोगड़िया के साथ बाड़मेर रावत त्रिभुवनसिंह, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद प्रवीण भाई तोगड़िया पत्रकारों से रूबरू हुए।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रवीण तोगड़िया ने किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान जब अपनी मेहनत पर फसल पैदा करता है तो खरीद का मूल्य स्वयं तय क्यों नहीं कर सकता। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों पर करोड़ों रुपए का कर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए सी2 फार्मूला अपनाएं और किसानों को पूर्णतः कर्जमुक्त करें। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें और साथ राम मंदिर के निर्माण का अपना वादा पूरा करें।

साथ ही तोगड़िया ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करते हुए पूरे देश के अंदर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की बात भी कही। वहीं उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार जिस मुद्दों को लेकर आई थी उस एक भी मुद्दे पर वह खरा नहीं उतरी पाई है। इसलिए अबकी मोदी सरकार नहीं बल्कि अबकी हिन्दुओं की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज देश में किसान, युवा, उद्योगपति परेशान हैं। ऐसे में देश के लोगों के सामने अब नया विकल्प देने जा रहे हैं। यह विकल्प सिर्फ युवाओं व किसानों के लिए होगा। हमारी सरकार आम जन की सरकार होगी और जो वादे किए जाएंगे वह पूरे किए जाएंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अपने आगामी रणनीति का खुलासा किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री को सिर्फ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां जाकर के खाना अच्छा लगता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+