Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेसियो में हो रही खुलकर सियासत, सामने आई बड़ी वजह
Rajasthan News: राजस्थान में एक ओर आमजन लगातार भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे है दूसरी ओर अघोषित कटौती से परेशान है। कभी भीषण गर्मी पर भाजपा के शिक्षा मंत्री बयान देते है तो कभी कांग्रेस अघोषित विद्युत कटौती को लेकर भाजपा सरकार को घेरते है।
आज भी बीकानेर में पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार पलटवार किया।

भीषण गर्मी के मौसम में बीकानेर में अघोषित बिजली कटौती, और पानी की किल्लत को लेकर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से वार्ता करने पहुंचा।
पत्रकारा वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा की जिस तरह से इस बार गर्मी का प्रकोप है। इसकों देखते हुए आमजन को कोई असुविधा न हो उसकी समुचित व्यवस्था की जाए लगातार बिजली की अघोषित कटौती ने आमजन को गर्मी में बेहाल कर दिया है। उसको तुरंत प्रभाव से रोका जाए क्योंकि बहुत से लोग गर्मी का शिकार हो चुके है जो की सही नहीं है।
बिजली कटौती पर बीडी कल्ला का भाजपा पर हमला pic.twitter.com/AH6nvpOTQw
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 3, 2024
जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की नहर बंदी ना होने के बावजूद भी पानी की किल्लत होना समझ से परे है या फिर किसी अधिकारी की मिलीभगत से जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। क्योंकि पानी जीवन का आधार है और हर व्यक्ति इसके लिए हर तरीके से इंतजाम करता है और इसी का फायदा जल माफिया वाले उठा रहें है।
तुरंत प्रभाव से पानी की किल्लत कैसे हुई उसकी जांच करवाई जाए साथ ही जिन इलाकों में पानी नहीं है। वहा सरकारी टैंकरों से पानी पहुंचा कर आमजन को राहत देने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
जिला कांग्रेस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने को तैयार है। लेकिन अगर फिर भी बिजली पानी की समस्या के समाधान ना हुआ तो मजबूरन जिला कांग्रेस को आंदोलन करने पर उतारू होना पड़ेगा।
शिष्टमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव मनोज किराडू, राहुल जादुसंगत, आरिफ भुट्टो शामिल थे।
जिला कलक्टर ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया की जल्द ही बिजली पनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications