REET परीक्षा में पुलिसकर्मी की पत्नी को अभ्यर्थी से हुआ प्यार, नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने का किया मर्डर
भरतपुर, 24 नवंबर। राजस्थान के भरतपुर जिले में रुदावल पुलिस थाना इलाके के गांव बरोदा में 18 नवंबर को मलखान का शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या की इस वारदात को एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मलखान आरोपी महिला को पुराना प्रेमी था।

भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने किया खुलासा
भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने मलखान हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला 30 वर्षीय पूजा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका नया प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने 18 नवंबर को मलखान का शव खेत के कच्चे रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस ने जब छानबीन की तो सामने आया कि गांव की पूजा नाम की महिला से उसका सम्पर्क था।

मलखान के साथ दो साल से अवैध संबंध थे
पूजा से पूछताछ की तो शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार पूजा की शादी 2016 में हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। शादीशुदा पूजा के 50 वर्षीय मलखान के साथ दो साल से अवैध संबंध थे। मलखान एक गांव से दूध लेकर डेयरी पर बेचता था। डेयरी से एक परिवार करीब 10 सालों से दूध ले रहा था। जहां मलखान और पूजा की मुलाकात हुई। दोनों मिलने लगे और दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गए।

रीट परीक्षा में गांव के युवक से हुआ प्यार
पूजा की कहानी में नया मोड़ तब आया जब पिछले दिनों REET परीक्षा हुई। पूजा रीट परीक्षा देने गई थी तब उसकी जान पहचान अपने ही गांव के एक लड़के से हुई। फिर दोनों की बातचीत होने लगी और मामला इतना आगे बढ़ गया कि उनके बीच अवैध संबंध बन गए।

मुंह को बंद कर पेड़ से बांधा गया
पूजा के नए प्रेमी के बारे में मलखान को पता चला तो उसने उसकी बात गांव में बताने की धमकी दी। इस पर पूजा और नए प्रेमी ने मिलकर 18 नवंबर को मलखान के मुंह को बंद कर पेड़ से बांधा गया। उसके बाद मलखान की लाठी डंडों से पिटाई की गई। फिर मलखान का गला दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications