Honey Trap in Rajasthan: रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए एंठने वाले पकड़े गए
राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन में हनीट्रैप का केस एक बार फिर चर्चा है। हनुमानगढ़ पुलिस ने रेलवे कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे लाखों रुपए एंठने के आरोपियों को पकड़ लिया है। पूरे केस में तीन आरोपी शामिल थे। तीसरे आरोपी अमृतपाल की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

मीडिया से बातचीत में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थानाधिकारी विष्णु खत्री के अनुसार जंक्शन निवासी पूजा सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे कर्मचारी से दोस्ती की थी। फिर उसको घर बुलाकर अपने साथी सलीम और अमृतपाल के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई।
आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से 10 लाख रुपयों की मांग की और उससे ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 1.22 लाख रुपए अपने खाते में जमा भी करवा लिए। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी छीन लिया।
शिकायत मिलने पर जांच में जुटी हनुमानगढ़ पुलिस ने कल आरोपी पूजा सोनी और सलीम को गिरफ्तार किया। वहीं, आज शनिवार को पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी अमृतपाल को भी गिरफ्तार लिया। आरोपियों की निशानदेही पर इनसे आधी राशि बरामद भी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications