Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi Cabinet Ministers List: मोदी सरकार 2024 में मंत्री बन रहे राजस्‍थान के ये MP कभी विदेश में करते थे खेती

Who is Gajendra singh Shekhawat in Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार 3.0 के केंद्रीय मंत्रियों में एक नेता ऐसे भी हैं, जो कभी विदेश में खेती किया करते थे। वहीं रच-बच गए थे, मगर वहां मन नहीं लगा तो भारत लौटे और भाजपा ज्‍वाइन की। फिर लगातार तीन बार जीते। केंद्रीय में मंत्री बने। नाम है गजेंद्र सिंह शेखावत।

दरअसल, नरेंद्र मोदी आज 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। साथ ही कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मोदी सरकार 2024 के संभावित केंद्रीय मंत्रियों के जो नाम सामने आए हैं, उनमें गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी शामिल है।

Gajendra singh Shekhawat Minister 2024

जोधपुर से तीसरी बार सांसद हैं गजेंद्र सिंह शेखावत

  • राजस्‍थान के दिग्‍गज भाजपा नेता राजपूत समुदाय से हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को हराकर जीत की हैट्रिक बनाई है।
  • साल 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत व साल 2014 में चंद्रेश कुमारी कटोच को हराकर सांसद बने थे।
  • पहली बार जीतकर गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी सरकर में कृषि राज्यमंत्री बने। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्रालय मिला। अब तीसरी बार मंत्री बनने जा रहे हैं।
Gajendra singh Shekhawat

गजेंद्र सिंह शेखावत का राजनीतिक सफर: इथोपिया से लौटकर बने जोधपुर सांसद

  • पूर्व में वन इंडिया हिंदी से बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि साल 1992 में एबीवीपी प्रत्‍याशी के रूप में छात्रसंघ चुनाव जीता और साल 1994 में अफ्रीकी देश इथोपिया चले गए। वहां खुद की जमीन पर खेती करने लगे।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत 20 साल इथोपिया में रहे, मगर छात्र जीवन से राजनीति से जुड़ाव रहा था, जो इथोपिया जाकर भी खत्‍म नहीं हुआ।
  • इसी वजह से शेखावत साल 2014 में जोधपुर लौट आए और आते ही भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन की। उसी साल हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत संसद पहुंचे। 2019 के बाद अब 2024 में भी जीते हैं।
Gajendra singh Shekhawat Family

गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्‍म, गांव, पत्‍नी व परिवार

  • गजेंद्र सिंह शेखावत यूं तो मूलरूप से राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव मेहरोली के रहने वाले हैं।
  • वर्तमान में गजेंद्र सिंह शेखावत का परिवार जोधपुर की 34-ए, अजीत कॉलोनी में रहता है।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्‍म 3 अक्‍टूबर 1967 को गांव मेहरोली निवासी शंकर सिंह शेखावत व मोहन कंवर के घर हुआ।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्‍नी का नाम नौनंद कंवर हैं। इनके एक बेटा व दो बेटी हैं। शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत ने पीएचईडी में वरिष्‍ठ अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं।
  • गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयनारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर राजस्‍थान से एमए (दर्शन शास्‍त्र) और एम फिल (दर्शन शास्‍त्र) से डिग्री प्राप्त की।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+