Ambo Seoul : सुरक्षा प्रोटोकोल तोड़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने वाली PHED JEN अम्बो सियोल निलंबित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार जनवरी 2023 को पाली जिले के रोहट में नेशनल जंबूरी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई थीं। तब पीएचईडी अभियंता अंबा सियोल ने राष्ट्रपति के पैर छूए थे।
Recommended Video

राजस्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक के मामले में कार्रवाई हुई है। सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छूने वाली पीएचईडी की जूनियर इंजीनियर अंबा सियोल को निलंबित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम हुई है। जबकि मामला चार जनवरी 2023 का है।
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार जनवरी को राजस्थान के पाली जिले के रोहट इलाके के गांव निंबला ब्राह्माण में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के शुभारंभ के लिए आई थीं। तब हेलीपेड पर पीएचईडी की जूनियर इंजीनियर अम्बा सियोल को पेयजल व्यवस्था के लिए तैनात कर रखा था।
जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से उतरीं तब वहां उनके स्वागत में राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खड़े थे। राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए, वे अचानक से आगे बढ़ीं और राष्ट्रपति के पैर छूए। तभी उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उनसे औपचारिक पूछताछ भी की थी, लेकिन तब उन्हें छोड़ दिया गया था।
पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया तो राजस्थान सरकार भी हरकत में आई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी। तब संबंधित विभाग के चीफ इंजीनियर ने कार्रवाई करते हुए जूनियर महिला इंजीनियर अंबा सियोल को सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications