Rajasthan Result 2023: मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने घटाई BJP की सीटें, कांग्रेस की कितनी सीटें बढ़ीं?

Rajasthan Voting 2023: अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्‍यात या विख्‍यात फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले भाजपा की चिंता ने बढ़ा दी है, क्‍योंकि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में अब तक फलोदी सट्टा बाजार 120 के आस-पास सीटें दे रहा था। अब भाजपा की सीटों की संख्‍या घटा दी है।

25 नवंबर को मतदान से पहले तक भी फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 120 के आस-पास सीटें देताए रहा, मगर 30 नवंबर को एग्जिट पोल में कांग्रेस टक्‍कर देती नजर आई तो फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी भी बदल गई।

Phalodi satta bazar prediction on Rajasthan

10 सर्वे एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में सात एजेंसी राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बना रहे हैं जबकि तीन एग्जिट पोल ने यह भी अनुमान लगाया है कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार भी बन सकती है।

एग्जिट पोल सही साबित होंगे या नहीं? इसका पता 3 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना से चल सकेगा। मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान में बीजेपी की सीटों का अनुमान घटाकर 110-112 सीट कर दिया है। सीटें घटने की वजह फलोदी सट्टा बाजार एग्जिट पोल के अनुमानों को बता रहा है।

अब कांग्रेस को इतनी सीटें ज्‍यादा

एग्जिट पोल से पहले फलोदी सट्टा बाजार पहले कांग्रेस को 69-71 सीटें दे रहा था। अब एग्जिट पोल नतीजों के बाद कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान है। हालांकि फलोदी सट्टा बाजाा यह भी दावा करता है कि भाजपा अगर राजस्‍थान चुनाव की शुरुआत में ही वसुंधरा राजे को सीएम फेस बना देती तो भाजपा की सीटों की संख्‍या 160 से ज्‍यादा हो सकती थी।

राजस्‍थान विधान सभा चुनाव परिणाम कहां देखें?

राजस्‍थान विधान सभा आम चुनाव 2023 का परिणाम वन इंडिया हिंदी वेबसाइट पर लाइव अपडेट होता रहेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in को ओपन करना होगा, जिसके होम पेज पर Rajasthan Election Result 2023 के लिंक पर क्लिक करके 03 दिसम्‍बर 2023 को रुझानों के अपडेट तथा परिणाम को देख सकते हैं।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+