Phalodi Satta Bazar: राम मंदिर ने लोकसभा चुनाव में BJP की इतनी सीटें बढ़ाई, जानें फलोदी सट्टा बाजार के नए भाव
Phalodi Satta Bazaar on Ram Mnadir PM Modi and BJP: अपने सटीक अनुमानों को लेकर कुख्यात या विख्यात राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने राम मंदिर व लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में ताजा भविष्यवाणी की है।
फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का मानना है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में 10 से 15 सीटों पर फायदा होने का अनुमान है। अबकी बार आंकड़ा 350 पार भी पहुंच सकता है।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 115-120 सीटें दे रहा था। अनुमान सही साबित हुए थे। इससे पहले भी कई चुनावों में फलोदी बाजार ने सटीक अनुमान लगाए हैं। ऐसे में हर किसी की नजर अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद फलोदी बाजार के नए भावों पर है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Inside story: चप्पल, सांड, बारिश पर भी लाखों का सट्टा, CCTV कैमरे से निगरानी
राम मंदिर का उद्घाटन होने और लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख घोषित हो जाने के बाद भाजपा को मिल सकने वाली सीटों की संख्या बढ़ सकती हैं। जनवरी 2024 को फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को कुल 543 में से 315 से 318 सीटें दे रहा है।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में फलोदी सट्टा बाजार के एक दलाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में पहले भाजपा को 300 से 305 सीटें मिलने का अनुमान था, मगर राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह नजदीक आते ही देशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा तो फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की सीटों का अनुमान 300-305 से बढ़ाकर 315-318 कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: इस बार बीजेपी का पलड़ा बहुत भारी, 2018 में कितनी सच हुई थी भविष्यवाणी?
फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए ने बताया कि यहां पर अभी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सौदे नहीं हो रहा है। सट्टा पूरी तरह से बंद है। ना कोई सटोरिया भाव खा रहा और ना ही लगा रहा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में अभी पांच माह से ज्यादा का वक्त है। पांच में कुछ भी हो सकता है। इसलिए अभी फलोदी सट्टा बाजार सुस्त पड़ा है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही यहां की रंगत बढ़ जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 से दो माह पहले यानी मार्च-अप्रैल में यहां के सटोरिए व्यस्त हो जाएंगे। देश के कोने-कोने में रहने वाले फलोदी के लोगों से सम्पर्क साधना शुरू कर देंगे। उनसे जहां वो रह रहे हैं वहां के शहर-कस्बे में पान की दुकान से लेकर चाय की थड़ी तक और सियासत के गलियारों में होने वाली चर्चाओं की टोह लेंगे। इसके बाद फलोदी सट्टा बाजार पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- Mewaram Jain MLA Video: फिर टेंशन में आया मेवाराम जैन, अब हाई कोर्ट ने बढ़ा दीं मुश्किलें
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फलोदी सट्टा बाजार के भाव
फलोदी सट्टा बाजार में भले ही अभी सट्टा नहीं लग रहा हो, मगर यहां के सटोरिए हर छोटी बड़ी घटना के आधार पर भाव ऊपर-नीचे करते रहते हैं। 315 से 318 सीटें के पूरे सेशन के भाव एक रुपए से एक रुपए है। वहीं, कांग्रेस के पूरे गठबंधन की 150 सीटों के भाव डेढ से दो रुपए बताए जा रहे हैं।

फलोदी सट्टा बाजार में सीट वाइज भाव
- भाजपा की 275 सीटों का एक रुपए का 15 पैसा
- भाजपा की 300 सीटों का 70 पैसा
- भाजपा की 325 सीटों का 2 रुपए से लेकर ढाई रुपए
- भाजपा की 350 सीटों का भाव 4 से पांच रुपए
- भाजपा की 400 सीटों का भाव 15 रुपए
- कांग्रेस की 50-53 सीटें का भाव एक रुपया
- कांग्रेस की 100 सीटों का भाव दस रुपया
पीएम पद के लिए सिर्फ मोदी
फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने की भविष्यवाणी अभी से ही कर दी है। यहां के सटोरियों का अनुमान है कि नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनने से रोकने वाला कोई दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा। पीएम पद के लिए राहुल गांधी के तो एक रुपए के 500 रुपए भाव चल रहे हैं। ऐसे ही भाव नितिश कुमार के हैं।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazaar: 'सॉल्ट सिटी' व फलों की मंडी से फलोदी सट्टा बाजार बनने की कहानी












Click it and Unblock the Notifications