Mewaram Jain MLA Video: फिर टेंशन में आया मेवाराम जैन, अब हाई कोर्ट ने बढ़ा दीं मुश्किलें
Mewaram Jain Case Update: राजस्थान के बाड़मेर से तीन बार के विधायक व दिग्गज कांग्रेस नेता मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
अब खबर है कि मेवाराम जैन की याचिका पर सुनवाई से आज बुधवार को सुनवाई होनी थी, मगर हाईकोर्ट के जस्टिस कुलदीप माथुर ने सुनवाई से इनकार कर केस को अन्य बेंच में ट्रांसफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- Mewaram jain Viral Video: पीड़िता ने सब कुछ बता दिया, बोली-'मुझसे जी भर गया तो मेवाराम जैन ने...'
बता दें कि मेवाराम जैन साल 2008, 2013 और 2018 में विधायक चुने गए। साल 2023 में कांग्रेस ने मेवाराम जैन को टिकट दिया था, मगर इस बार चुनाव हार गए।
चुनाव के बाद 20 दिसंबर को एक महिला ने जोधपुर के पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि मेवाराम जैन ने उसके व उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। मामले में मेवाराम समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
रेप केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया में मेवाराम जैन के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे एक बंद कमरे में युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। वहीं महिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेवाराम जैन व उसका साथी रामस्वरूप पांच साल से उसके साथ गंदा काम कर रहा था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मेवाराम जैन उससे कम उम्र की लड़की उपलब्ध करवाने की डिमांड करता था। मना करने या किसी को बताने पर भंवरीदेवी जैसा हाल करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- Mewaram jain viral Video: कांग्रेस नेता मेवाराम जैन खुद चाहता था वीडियो बना लिया जाए, ताकि बाद में...
महिला ने मेवाराम जैन व रामस्वरूप समेत जिन नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उनमें 7 पर आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है। शेष आरोपियों में कोतवाल गंगाराम खावा, दाउद खां, बाड़मेर डीसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित, बाड़मेर के प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह सोढ़ा, नगर परिषद उपसभापति सुरतान सिंह, प्रवीण सेठिया, गोपाल सिंह राजपुरोहित का नाम है।
उधर, मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश जारी कर मेवाराम जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।
बता दें कि पुलिस ने गैंगरेप की शिकायत के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया था और बयान भी दर्ज किए, लेकिन गिरफ्तारी से पहले आरोपी मेवाराम जैन ने हाई कोर्ट की शरण ले ली और हाईकोर्ट ने राहत देते हुए मेवाराम की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगा दी है। बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई टाल दी।
यह भी पढ़ें- Mewaram Jain CD के बाद अब राजस्थान के एक और कांग्रेस नेता के बेटा का गंदा Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications