Phalodi Satta Bazar: राम मंदिर के बाद अब Budget 2024 से BJP कितनी सीटें बढ़ेंगी, जानें ताजा भाव
Rajasthan Phalodi Satta Bazar on Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी 2024 की सुबह 11 बजे अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी। बजट पर फलोदी सट्टा बाजार की भी नजर है।
चुनावों को लेकर अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचाने जाने वाले फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव पर असर डालने वाले बजट 2024 को लेकर भी ताजा अनुमान लगाए हैं।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में नाम नहीं छापने की शर्त पर फलोदी सट्टा बाजार में सक्रिय दलाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की सीटों पर असर डालने की जिम्मेदारी राम मंदिर के बाद अब बजट पर है।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि बजट आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरना वाला होगा। पेट्रोल की कीमतें दस रुपए घट सकती है। इस चुनावी साल की शुरुआत में लोकसभा में भाजपा को 300 से 310 सीटें मिलने की उम्मीद थी।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा को मिलने वाले सीटों का अनुमान 330 से 340 तक पहुंच गया। अब केंद्रीय बजट 2024 के बाद भी सीटें बढ़ने का अनुमान है। संख्या तो बजट के हाइलाइट्स देखें बाद बताई जा सकती है।
फलोदी सट्टा बाजार तो यह भी अनुमान लगा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में 25 से कम से कम एक-दो सीट कांग्रेस के खाते में भी जा सकती हैं जबकि पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थीं।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार कहता है कि इस बार जोधपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को पूर्व सीएम अशोक गहलोत को मैदान में उतार सकती है, क्योंकि साल 2019 में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए थे, मगर इस बार अशोक गहलोत खुद चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के लिए यह सीट फंस सकती है।
फलोदी सट्टा बाजार तो यह भी अनुमान लगा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, शांति धारीवाल में से किसी को सीकर या कोटा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। ये भी कांग्रेस के लिए सीट निकाल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications