Jodhpur News: 250 साल पुराने मंदिर में यूं मनाया जा रहा फागोत्सव, उमड़ रही भक्तों की भीड़

Rajasthan News: राजस्थान की सूर्य नगरी में इन दिनों फागोत्सव की धूम मची हुई है। आज भी शहर के सबसे प्राचीन गंगश्यामजी के मंदिर में धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया।

फागुन का महीना लगते ही शहर और मंदिर सभी श्याम मय होने लगे हैं। जूनी मंडी स्थित प्राचीन गंगश्यामजी मंदिर में भी फागोत्सव की धूम मची है।

phagotsav-celebrated-with-great-pomp-with-thakurji-in-250-year-old-temple-in-jodhpur

फागोत्सव में होली के भजनोंं पर महिला,पुरूष और भक्तगण जमकर थिरकते हुए नजर आए। एक दूसरे पर गुलाल और फूल डालकर होली के रंग में डूबे नजर आए।

भगवान गिरधर की प्रतिमा के सामने भक्तों ने मगन होकर नृत्य किया। विख्यात होरियां आयोजन को देखने देशी और विदेशी सैंकड़ों लोग मंदिर में पहुंचे। भाव-विभोर भक्तों को कृष्णमय देखकर वे भी उनके साथ नृत्य करने लगे। सभी ने अबीर-गुलाल का जमकर होली खेलकर आनंद लिया।

बच्चें, महिलाएं, युवा ने जमकर नृत्य के बीच जब पुजारी ने जोर से गिरधर-गोपाल का जयकारा लगाकर लाल गुलाल बिखेरी तो श्याम साधकों ने इसे हाथ जोड़कर सिर माथे लिया। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ भी अबीर से होली खेली।

आपकों बता दे कि फागोत्सव का यह सिलसिला रंगपंचमी तक यूं ही चलता रहेगा और होरियां के गीत गाए जाएंगे। मुरलीधर के श्रद्धालु इसी तरह तन्मय होकर इसका लुत्फ उठाएंगे।

भगवान ठाकुरजी के संग होली

आज शहर में बसे ऐतिहासिक घनश्याम जी के मंदिर में भक्तों ने जमकर होली खेली। होली खेलने के दौरान जमकर गुलाल उड़ाई गई। मंदिर के पुजारी के साथ भक्त, आदमी बूढ़े और जवान बच्चे भी खेलते है रंग बिरंगी गुलाल से होली।

मंदिर के पुजारी बताते है कि यह मंदिर करीब 250 साल पुराना है। यहां सालों से फागोत्सव में ठाकुरजी के संग भक्त होली खेलते है। फागोत्सव फाल्गुन महीने के 15 दिन पहले ही शुरू हो जाता है। होली के पश्चात रंग पंचमी तक यह उत्सव चलता है। जिसमे ठाकुर जी को केसर गुलाब के पुष्प व सतरंगी गुलाल से होली खेली जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+