राजस्थान में शनिवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, डीलर्स एसोसिशन ने किया हड़ताल का ऐलान

जयपुर। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी आसमान पर हैं। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 90 के पार हैं। ऐसे में राजस्थान के अंदर तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अब विरोध दर्ज कराना शुरू हो गया है। राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि वो शनिवार को राज्य में एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का असर आम आदमी पर पड़ना तय है। पूरे राज्य में पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों के सामने अपने वाहन में पेट्रोल और डीजल डलवाने की समस्या खड़ी हो सकती है।

Petrol pump

वैट की दरों को लेकर होगी डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल

आपको बता दें कि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ये हड़ताल सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले वैट के खिलाफ होगी। एसोसिएशन की मांग है कि वैट की दरों में कमी की जाए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान के कई जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया था और इसकी वजह थी राज्य सरकार के द्वारा लगाया जाने वाला वैट।

राज्य में 7000 पेट्रोल हैं

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बागई ने कहा कि शनिवार को राज्य में पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं होगी। आपको बता दें राजस्थान के अंदर लगभग 7,000 पेट्रोल पंप हैं, जो शनिवार को बंद रहेंगे।

25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल!

आपको बता दें कि एसोसिएशन ने सरकार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पहले ही सौंप दिया है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगर सरकार जल्द कोई सकारात्मक फैसला लेने में विफल रहती है, तो हम 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

डीलर्स एसोसिएशन का दावा है कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य सरकार ने वैट बढ़ाया है ताकि लॉकडाउन में जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+