Lok Sabha Election: राजस्थान में सियासी पारा गर्म , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर बोला सियासी हमला
Lok Sabha Election: राजस्थान में बिते दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर किए पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की घोषणा के बाद विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है।
LIVE: विशेष प्रेसवार्ता, पीसीसी मुख्यालय, जयपुरhttps://t.co/c1FRce65QL
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) March 15, 2024
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सबकों घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जहां इलेक्ट्रॉल बॉंड पर आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पेट्रोल डीजल के टैक्स और वेट के दामों में की गई कमी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी पड़ोसी राज्यों से ज्यादा, मोदी की गारंटी हुई फेल हो गई।
राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने के फैसले पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर निशाना साधा है।
हमनें बार-बार कहा है कि #इलेक्टोरल_बॉन्ड भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला है।
इलेक्टोरल बॉन्ड का जो डेटा सार्वजनिक हुआ है उससे स्पष्ट है कि IT, ED और CBI भाजपा की काली कमाई के साधन बनकर रह गए हैं।
भाजपा ने "वसूली" और "चंदा दो, धंधा लो" स्कीम से देशभर में लूट मचाई और अपनी पार्टी का… pic.twitter.com/blKu7wc1ZV
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) March 15, 2024
डोटासरा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी राजस्थान में फेल हो गई, यहां अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम अन्य पड़ोसी राज्यों से ज्यादा है. साथ ही उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है।
राजस्थान की भजनलाल सरकार के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने के फैसले को कांग्रेस ने नाकाफी बताया है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अभी भी राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम अन्य पड़ोसी राज्यों के मुकाबले ज्यादा हैं।
जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कई सभाओं में गारंटी दी थी कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल के दाम पड़ोसी राज्यों के बराबर किए जाएंगे।
ये सीधे-सीधे एक्सटॉर्शन और भाजपा की घूसखोरी है...
अगर किसी कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामले या मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है, तो उस कंपनी से सत्तारूढ़ दल कैसे चंदा ले सकता है?
भाजपा ने टेंडर व छापेमारी की आड़ में #इलेक्टोरल_बॉन्ड के जरिए अवैध रूप से चंदा लिया है और देश संपदा को… pic.twitter.com/knRhwWASzr
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) March 15, 2024
इससे अब साफ हो गया है कि राजस्थान में पीएम मोदी की गारंटी फेल हो गई है और यह गारंटी भी अन्य गारंटियों की तरह जुमला साबित हुआ है। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार को चंदे में धंधे वाली सरकार कहा है।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि मोदी की गारंटी हमेशा जुमला होती है। पेट्रोल-डीजल के दाम पर गारंटी नहीं धोखा था और गारंटी फेल हुई है।
राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल अभी भी 10 रुपए महंगा है। तेल कंपनियां प्रति लीटर 8-10 रुपए कमा रही हैं। भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई, लेकिन जनता को राहत नहीं मिली है।
डोटासरा ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
साथ ही यह भी कहा है कि अभी भी जो सरकारें महंगा पेट्रोल दे रही हैं। उन्हें शर्म से सिर झुका लेना चाहिए।
ऐसे में जब दिल्ली से पर्ची आए, उससे पहले पीएम मोदी का आदेश मानकर जनता के सामने सीएम को सिर झुका लेना चाहिए।
डोटासरा बोले कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर बहुत बड़ा फैसला दिया है। यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है। जिसने राफेल और नोटबंदी जैसे घोटालों को भी पीछे छोड़ा।
पीएम नरेंद्र मोदी कहते थे कि न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए काम लो और दाम दो का खेल किया गया है, यह संस्थागत भ्रष्टाचार है। जिसके लिए देश इन्हें माफ नहीं करेगा।
डोटासरा ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले के कारण आज पूरी दुनिया में हमारा सिर शर्म से झुका है। अब इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा देने वाली कंपनियों के नाम सामने आएंगे तो उनकी जमीन खिसकेगी।
एक संगठित गिरोह के रूप में देश की संपदा को लूटा गया है, पहले कंपनियों पर छापेमारी और केस दर्ज कर डराया गया। उसके बाद सौदा कर इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा लिया गया।
पीएम पहले शैल कंपनियों को खत्म करने की बात करते थे, लेकिन उन्हीं शैल कंपनियों के जरिए चंदा लिया गया है, इस तरह से संवैधानिक संस्थाओं के जरिए डराकर पैसे लेने का खेल कहीं भी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications