Rajasthan News: एसीबी के हत्थे चढ़े दो रिश्वतखोर पटवारी,वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
Rajasthan News: राजस्थान में रिश्वतखोर अफसरों की आदत सुधरने का नाम नही ले रही है। फरियादियों के काम काज करने की एवज में रिश्वत लेने की लत छुट नहीं रही है।
आज एक बार फिर भरतपुर जिले में एसीबी की टीम ने किसान की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में एक लाख पचास हजार रूपए की रिश्वत मांग रहे दो पटवारियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

भरतपुर जिले के रूपवास में एक किसान अपनी पुश्तैनी जमीन में विरासत नामांतरण खोलने के लिए पटवारी हरीश शर्मा ने एक लाख पचास हजार रूपए की रिश्वत की डिमांड कर दी।
पीड़ित किसान ने कई बार नामांतरण खोलने की मांग की लेकिन पटवारी हरीश शर्मा अपनी रिश्वत की राशि लेने पर अड़ गया। इसके बाद किसान ने एसीबी से शिकायत कर ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र निवासी परिवादी खातेदारी की जमीन की वसीयत में विरासत नामांतरण खोलने के लिए पटवारी हरीश शर्मा के चक्कर काट काट कर थक गया।
लेकिन हरीश शर्मा पटवारी हल्का चेकोरा और कृष्णकांत शर्मा पटवारी हल्का खान सूरजापुर मिलकर एक लंबी राशि की रिश्वत के रूप में मांग कर रहे थे।
परिवादी से पटवारी हरीश शर्मा द्वारा 1लाख 50 हजार रुपए की मांग की गई। विरासत की जमीन में नामांतरण खोलने की एवज में इसके बाद परिवादी और पटवारी के बीच बातचीत हुई।
इसकी शिकायत परिवादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन कराया गया।
जिसके बाद बुधवार को 50 हजार रुपए लेकर पटवारी को देने के लिए पहुंचा वहां पर दो पटवारी तैनात थे। पटवारी हरीश शर्मा और कृष्णकांत शर्मा को परिवादी ने 50 रुपए हजार दिए।
उसी समय एसीबी की टीम ने दोनों को धर दबोचा और 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद दोनों को रूपबास थाने पर लेकर पहुंची और वहां पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को एसीबी के एडिशनल एसपी अमित चौधरी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया ।इसके अलावा दोनों पटवारी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications