रामदेवरा मेला 2019 : एक साल की मासूम बेटी को तालाब की पाल पर लावारिस छोड़ा, देखें वीडियो

Recommended Video

    जैसलमेर : रामदेवरा के पवित्र सरोवर की पाल पर मिली नन्ही जान

    जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में रामदेवरा धाम का सालाना लक्खी मेला इन दिनों परवान पर है। चार सितम्बर से शुरू हुआ रामदेवरा मेला 14 सितम्बर तक जारी रहेगा। अब तक लाखों भक्त बाबा रामदेवजी के दरबार में धोक लगा चुके हैं।

    Parents left one Year old Girl in ramdevra Mela 2019 Jaisalmer Rajasthan

    रामदेवरा मेले को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजार कर रखे हैं। इस बीच सोमवार को एक ऐसा वाक्या सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। दरअसल, कोई अपनी एक साल की मासूम बच्ची को रामदेवरा पवित्र तालाब की पाल (किनारा) पर पानी की टंकी के पास छोड़ गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी उसके माता-पिता का पता नहीं चल पाया है।

    रामदेवरा पवित्र तालाब की पाल पर बच्ची को लावारिस देख चाइल्ड हेल्पलाइन के विशेष शाखा के प्रभारी अर्जुनदेव ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मेला स्थल पर बनाए गए अस्थायी कंट्रोल रूम से बच्ची के तालाब के पास मिलने के संबंध में अनाउंस भी करवाया गया, मगर उस मासूम को लेने कोई नहीं आया। इसके बाद बच्ची का पोखरण अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। फिर उसे जवाहीर अस्पताल जैसलमेर लाया गया। यहां से उपचार मिलने के बाद बच्ची को शिशु गृह को भेजा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+