Sikar: कई लड़कियों से है Pakistan के असलम की दोस्ती, Jaipur से पकड़ी गई 'प्रेमिका' का खुलासा
Sikar girl pakistan Love story: प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाते वक्त जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ी गई कथित प्रेमिका ने खुलासा किया है कि लाहौर के असलम की राजस्थान की कई लड़कियों की दोस्ती है।
Sikar Girl Caught from Jaipur Airport: भारत-पाकिस्तान में इन दिनों सरहद पास वाली ऑनलाइन मोहब्बत सुर्खियों में है। राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू के बाद अब सीकर जिले के श्रीमोधापुर इलाके के गांव नांगल नाथूसर की लड़की प्रेम कहानी सामने आई है।

सीकर वाली यह नाबालिग लड़की प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तब पकड़ी गई और पुलिस पूछताछ में झूठी कहानी व कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए है।
मीडिया रिपोर्ट्स ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सालभर पहले उसकी इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के लाहौर के असलम लाहौरी से दोस्ती हुई थी। उसी से मिलने वह जयपुर एयरपोर्ट होते हुए पाकिस्तान जाना चाहती थी। यही नहीं बल्कि असलम की इसके स्कूल की कई लड़कियों से भी दोस्ती है।
जयपुर डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे यह लड़की दो लड़कों के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और पाकिस्तान की टिकट व फ्लाइट के बारे में पूछताछ कर रही थी।
लड़की ने एयरपोर्ट पर स्टाफ से पाकिस्तान का टिकट मांगा तो एक बारगी मजाक लगा, लेकिन फिर उसने बताया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है। तीन साल पहले अपनी बुआ के साथ भारत आई थी। अब बुआ के बेटे से झगड़ा होने पर वापस पाकिस्तान जा रही है।
शक होने पर एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों व जयपुर एयरपोर्ट पुलिस ने लड़की से पूछताछ की, जिसमें बुआ वाली कहानी झूठ निकली और उसने बताया कि सालभर पहले पाकिस्तान के असलम से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लाहौर निवासी असलम लाहौरी से उसे कहा था कि बुर्का पहनकर पाकिस्तान आ जाओ।
कथित प्रेमी की बात मानकर लड़की ने दुकान से बुर्का खरीदा और बिना पासपोर्ट-वीजा के जयपुर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की फ्लाइट पकड़ने पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर लड़की की इंस्टाग्राम वाली लव स्टोरी सामने आई है।
लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के गांव नांगल नाथूसर की रहने वाली है। लड़की के पिता फौजी है। सूचना पाकर लड़की से मिलने उसके परिजन जयपुर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications