Anju Pakistan: अब अरविंद व नसरुल्‍लाह में से अंजू का लीगल पति कौन? 20 अगस्‍त के बाद बढ़ेंगी मुश्किलें

Anju Nasrullah Arvind: राजस्‍थान के भिवाड़ी से Pakistan पहुंचकर प्रेमी नसरुल्‍लाह से निकाह करने वाली अंजू का लीगल भारत का अरविंद है या पाकिस्‍तान नसरुल्‍लाह?

Who is Anju's legal husband: भारत-पाकिस्‍तान में बॉर्डर पार वाली मोहब्‍बत सुर्खियों में है। पाकिस्‍तान से भारत आकर सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की हो गई और राजस्‍थान के भिवाड़ी से पाकिस्‍तान जाकर अंजू खैबर पख्तूनख्वा के डीर निवासी नसरुल्‍लाह की हो गई।

Who is Anjus legal husband

सचिन मीणा के लिए सीमा हैदर ने पति गुलाम हैदर और नसरुल्‍लाह के लिए अंजू ने पति अरिवंद कुमार को छोड़ दिया। दोनों ने ही पति से तलाक नहीं लिया। बात अगर अंजू की करें तो सवाल उठता है कि कानूनी रूप से अंजू का पति किसे माना जाएगा? अरविंद या नसरुल्‍लाह को।

Recommended Video

      Anju Pakistan: अबअरविंद व नसरुल्‍लाह में से अंजू का लीगल पति कौन? 20 अगस्‍त के बाद बढ़ेंगी मुश्किलें

      न्‍यूज 18 की खबर में ग्‍वालियर हाईकोर्ट के अधिवक्‍ता नितिन शर्मा के हवाले कहा गया है कि अंजू ने अपने पति अरिवंद से तलाक लिए बिना दूसरी शादी या निकाह किया है तो उसके प‍हले पति अरिवंद को भारतीय कानून के तहत धारा 494 के तहत केस दर्ज करवाने का अधिकार है।

      दोष सिद्ध होने पर कोर्ट अंजू को 7 साल तक की सजा व जुर्माने से दण्डित कर सकता है। अगर अंजू ने पाकिस्तान में निकाह के बाद अपनी जेहादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड करवा लिया होगा तो अरविंद के लिए भी परेशानी होंगी।

      इन हालात में अंजू भारत आने के बाद खुद ही अरिवंद के साथ रहने की पहल करेगी तो कानूनी प्रक्रिया जटिल नहीं होगी। इसके विपरीत अंजू अगर साथ नहीं रहना चाहेगी तो अरविंद के लिए कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं।

      20 को खत्‍म हो रहा अंजू का वीजा

      भिवाड़ी में पति व दो बच्‍चों को छोड़ पाकिस्‍तान जाकर निकाह करने वाली अंजू के पास एक माह का टूरिस्‍ट वीजा है। वह 21 जुलाई वाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्‍तान पहुंची है। वीजा 20 अगस्‍त 2023 को खत्‍म हो रहा। 20 अगस्‍त के बाद अगर अंजू वापस भारत आती है तो उसके सामने कई दिक्‍कतें होंगी।

      सुरक्षा एजेंसियां करेंगी पूछताछ

      अंजू के भारत लौटने के बाद ही राह आसान नहीं होगी। उसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। एजेंसियां इस बात की तस्‍दीक करेगी कि अंजू पाकिस्‍तान जाने के बाद किसी तरह से आईएसआई व अन्‍य किसी पाकिस्‍तानी एजेंसियों की एजेंट तो नहीं बन गई है।

      हिरासत में ली जा सकती है अंजू

      भारत लौटने पर अंजू से पूछताछ में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जरा भी शक होने पर उसे हिरासत में लिया जा सकता है। इसके अलावा अंजू का पति अरिवंद उसके खिलाफ बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने की एफआईआर दर्ज करवाता है तब भी पुलिस उसे हिरासत में ले सकती है।

      अंजू की पाकिस्‍तान वाली स्‍टोरी क्‍या है?

      अंजू मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर की रहने वाली है। परिवार मूल रूप से हिंदू था। बाद में ईसाई धर्म अपना लिया। अंजू बचपन से यूपी में ननिहाल रही। वहीं पर यूपी बलिया के अरिवंद के साथ 2007 में शादी हुई। एक बेटा व बेटी हुई। साल 2020 में फेसबुक पर पाकिस्‍तान के नसरुल्‍लाह से दोस्‍ती हुई, जो प्‍यार में बदल गई। पासपोर्ट बनवाकर 21 जुलाई को एक माह के पर्यटक वीजा पर अंजू पाकिस्‍तान चली गई और वहां जाकर नसरुल्‍लाह से निकाह कर लिया। नया नाम फातिमा रख लिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+