Osian: कौन हैं कांग्रेस की खूबसूरत नेता दिव्या मेदरणा, ओसियां सीट पर BJP के दिग्गज नेता को दी कांटे की टक्कर!

Divya Maderna Osian Seat Result 2023: राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा सीट की कांग्रेस उम्मीदवार दिव्या मेदरणा सुर्खियां बटोर रही हैं। कांग्रेस की खूबसूरत और शेरनी प्रत्याशी माने जाने वाली दिव्या मदेरणा राजस्थान चुनाव में बेहद एक्टिव रही हैं। ओसियां विधानसभा सीट से वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार भैराराम चौधरी सियोल (BHERA RAM CHOUDHARY SIYOL) से हार भले गई हैं लेकिन उन्होंने टक्कर पूरी दी, इसमें कोई शक नहीं है।

ओसियां सीट पर दिव्या मेदरणा, भैराराम चौधरी से 2807 वोटों से हार गई हैं। दिव्या को कुल 100939 वोट मिले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वो सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। तो बता दें कि महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां से कांग्रेस की विधायक हैं।

Divya Maderna Osian Seat Result 2023

दिव्या अपने काम करने के तरीकों और बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए राजस्थान भर में जानी जाती हैं। 2013 में सियोल ने दिव्या मदेरणा की मां लीला मदेरणा को शिकस्त दी थी। फिर 2018 के चुनाव में दिव्या यहां से जीत गई थीं।

Who is Divya Maderna: कौन हैं दिव्या मेदरणा

  • -दिव्या मदेरणा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। 2018 के चुनावों में ओसियां निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या मदेरणा विधायक चुनी गई थीं। दिव्या मदेरणा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता हैं।
  • -दिव्या मदेरणा पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष स्व.परसराम मदेरणा की पौत्री हैं और राजस्थान के पूर्व मंत्री स्व.महिपाल मदेरणा की बेटी हैं। दिव्या की माता लीला मदेरणा वर्तमान में जोधपुर कांग्रेस जिला प्रमुख हैं।

  • -दिव्या मदेरणा के दादा जी यानी स्व.परसराम मदेरणा राजस्थान विधानसभा में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।
  • -दिव्या मदेरणा के शिक्षा की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के नॉटिंघम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री ली है। वहीं दिव्या ने ग्रेजुएशन 2004 में पुणे महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से बी.ए. (इको.) में की है।

  • - साल 2010 में 26 साल की उम्र में दिव्या मदेरणा ने ओसियां, जोधपुर में जिला परिषद चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था।
  • -दिव्या मदेरणा के नेटवर्थ की बात करें तो चुनावी हलफनामों के मुताबिक उनकी संपत्ति 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+