Rajasthan News: टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Rajasthan News: प्रदेश में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी लगातार जारी है। आज भी सवाईमाधोपुर जिले में पुलिस ने सौंप की आड़ की जा रही अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है।
सवाई माधोपुर जिले की मित्रपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए सौंफ की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती पकड़ी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत के सुपरविजन में मित्रपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है । इस दौरान पुलिस ने मौके से 836 किलो 70 ग्राम अफीम की पौध जप्त की है।
साथ ही पुलिस ने अफीम की अवैध रूप से खेती करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। एएसपी सीताराम प्रजापत ने बताया कि मित्रपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में दबिश दी।
जहां दो व्यक्तियों के तीन खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी। आरोपी कैलाश चंद्र पुत्र गोरीलाल मीणा के दो खेतों में 735 किलो 330 ग्राम अफीम की पौध जप्त की गई।
वहीं आरोपी रिंकेश पुत्र रामलाल के खेत से 100 किलो 740 ग्राम अफीम की पौध जप्त की गई। मित्रपुरा पुलिस द्वारा सौंफ की आड़ में की जा रही है खेती को उखाड़ कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर मित्रपुरा थाना पर लाया गया। साथ ही कट्टो में भरकर उसकी तौल की गई।
एएसपी के मुताबिक पुलिस द्वारा जब्त अफीम के पौधों का कुल वजन 836 किलो 70 ग्राम है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा नारकोटिक्स विभाग की टीम भी सूचना दी गई है । बहरहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूंछतांछ करने एंव अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
एएसपी सीताराम प्रजापत ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या खेती करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications