Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक मामले में आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम गिरफ्तार,जानिए और कौन चढ़ा हत्थे
Rajasthan Paper Leak News: राजस्थान में पेपर लीक का मामला लगातार बढ़ते जा रहे है। एक के बाद एक पेपर लीक के मास्टर माइंड एसओजी के हत्थे चढ़ रहे है। ताजा मामला आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका का सामने आया है, जिसने परीक्षा से पहले ही बेटा और बेटी को पेपर दे दिया।
राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसओजी की टीम लगातार पेपर लीक के गुनहगारों को दबोच रही है। अब एसओजी के हत्थे आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका चढ़ गए है।
एसओजी के सूत्रों की माने तो रामूराम राईका ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक कर परीक्षा से पहले ही अपने बेटा-बेटी को पेपर थमा दिया। एसओजी ने रविवार देर रात राईका को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी में सामने आया है कि राईका ने अपने बेटे देवेश राईका और बेटी शोभा राईका को परीक्षा से पहले पेपर दिया था। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान रामूराम राईका आरपीएससी सदस्य था। एसओजी ने रविवार दिन में रामू राम राईका के बेटा-बेटी सहित 5 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर लिया था। अब एसओजी पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
एसओजी इस पूरे मामले में रामूराम तक पेपर पहुंचने की कड़ियों को जोड़ने, सोर्स को तलाशने के साथ ही इस पूरे प्रकरण में लिप्त सफेदपोशों को चिन्हित करने में जुट गई है।
एसओजी ने गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से कोर्ट ने 7 सितंबर तक आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया।
इससे पहले आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने के मामले में एसओजी के हत्थे चढ़ चुका है। रामू राम राईका की गिरफ्तारी के साथ अब तक 42 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार हो चुके हैं।
एसओजी ने रविरार को ट्रेनी एसआई में शोभा राईका, देवेश राईका नागौर के गगवाना, मंजू देवी रायसिंहनगर, अविनाश पलसानिया जयपुर के शाहपुरा और बिजेंद्र कुमार झुंझुनूं के चिड़ावा निवासी को गिरफ्तार किया है।
एसओजी की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राईका का बेटा देवेश आईएएस, दो बार आरएएस और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा दे चुका है। सभी में फेल भी हुआ है।
राईका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें समाज के एक कार्यक्रम में नौकरियों की भर्ती को लेकर बड़ा दावा कर रहे है।
जोश जोश में ताऊ सच बोल गया अब काम SOG का है
आज शाम 7 बजे सभी साथी ताऊ रामूराम रायका की गिरफ्तारी के लिए । इस हैशटैग के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करें। #रामूराम_रायका_को_गिरफ्तार_करोरामूराम रायका के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए है, जो आरपीएससी के सदस्य रहते हुए विभिन्न… pic.twitter.com/zZa9gtCJiz
— YogesH Yadav OBC (@YogeshYadav_1) September 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications